• Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 20, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

फिल्मों के दूसरे अमिताभ बच्चन, बिक गया घर तो अस्पताल में किया गुजारा

Admin by Admin
September 7, 2025
in मनोरंजन
0
फिल्मों के दूसरे अमिताभ बच्चन, बिक गया घर तो अस्पताल में किया गुजारा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली.   हिंदी और पंजाबी फिल्मों का वो चेहरा जिसे दूसरा अमिताभ बच्चन भी कहा जाता था. कद और काठी में ये शख्स हूबहू अमिताभ बच्चन की तरह लगते थे और अभिनय भी काफी हद तक बिग भी से मिलता जुलता था. पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के इस जाने-माने एक्टर को बी.आर.चोपड़ा के सीरीयल महाभारत से पहचान मीली थी. वो इस लोकप्रिय शो में इंद्रदेव के किरदार में नजर आए थे. अपने 4 दशक के लंबे करियर के दौरान एक्टर ने करीबन 300 फिल्मों में काम किया था. इतनी शोहरत मिलने के बावजूद उनके जीवन का आखिरी समय अकेलेपन और आर्थिक कठिनाइयों से गुजरा.

सतीश कौल का जन्म 8 सितंबर 1946 को कश्मीर में हुआ था. उनके पिता मोहन लाल कौल एक कश्मीरी कवि थे. सतीश ने अपनी स्कूली पढ़ाई श्रीनगर में पूरी की और बाद में अभिनय में करियर बनाने के लिए पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में दाखिला ले लिया. जया बच्चन, डैनी डेन्जोंगपा और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज कलाकार वहां उनके क्लासमेट थे.

पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे सतीश कौल

सतीश कौल ने अपने करियर की शुरुआत 1970 के दशक में पंजाबी फिल्मों से की और जल्द ही वह इस इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए. उन्होंने ‘सस्सी पुन्नू’, ‘इश्क निमाना’, ‘सुहाग चूड़ा’, ‘पटोला’, ‘आजादी’, ‘शेरा दे पुत्त शेर’, ‘मौला जट्ट’ और ‘पींगा प्यार दीयां’ जैसी पंजाबी फिल्में कीं. उनकी रोमांटिक और भावनात्मक भूमिकाओं ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया.

कई फिल्मों में किया था काम

सतीश ने हिंदी सिनेमा में भी अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें पंजाबी सिनेमा जैसी सफलता नहीं मिली. उन्होंने वारंट (1975), ‘कर्मा’ (1986), आग ही आग (1987) , कमांडो (1988), ‘राम लखन’ (1989), ‘प्यार तो होना ही था’ (1998) जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया.

शाहरुख को दी थी प्रेरणा

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने सबसे पहली शूटिंग सतीश कौल की फिल्म की ही देखी थी. इसके बाद ही उन्होंने एक्टिंग में आने का मन बनाया. सतीश कौल ने पंजाबी सिनेमा में अपनी शानदार अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीता. पंजाबी और हिंदी फिल्मों के अलावा टेलीविजन शो में यादगार किरदार निभाए.

सतीश कौल

उन्होंने ‘विक्रम और बेताल’ और शाहरुख खान के साथ ‘सर्कस’ जैसे टीवी शो में भी काम किया. पंजाबी सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें 2011 में पीटीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. सतीश कौल का निजी जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. शादी के कुछ समय बाद ही उनका अटलाक हो गया और पत्नी बेटे को लेकर अलग हो गईं. 2011 में वह मुंबई से लुधियाना चले गए और वहां एक अभिनय स्कूल खोला, जो घाटे में चला गया.

2015 में उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई, जिसके कारण वह ढाई साल तक बिस्तर पर रहे. इस दौरान उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई.सतीश कौल ने एक पंजाबी टीवी इंटरव्यू में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की थी और कहा था कि वह अब बिल्‍कुल लाचार हैं.

बिक गया था एक्टर का घर

उन्होंने बताया था कि वह बाथरूम में गिर गए थे, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. लंबे समय से अस्पताल में रहने को मजबूर थे, क्योंकि उनका घर बिक गया था. उन्होंने कहा था, ‘दरअसल मैंने लुधियाना में एक स्कूल खोला था. मुझे उसमें बहुत नुकसान हुआ. मुझे घर बेचना पड़ा. कोई मेरी देखभाल करने वाला नहीं है, क्योंकि वर्षों पहले मेरा तलाक हो गया था और मेरी पत्नी बेटे के साथ विदेश चली गई थी. मेरे पास इलाज के पैसे नहीं हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से मदद की गुहार लगाई. उन्होंने कहा था कि लोग मदद का वादा करके जाते हैं, लेकिन कोई वापस नहीं आता’.

कोविड में तोड़ दिया था दम

10 अप्रैल 2021 को लुधियाना में कोविड-19 की चपेट में आने से 74 साल सतीश कौल का निधन हो गया. उनकी मृत्यु से प्रशंसकों को गहरा सदमा पहुंचा. साथ ही सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में रहने के बावजूद कलाकारों के व्यक्तिगत संघर्षों और उनके अनिश्चित भविष्य पर सवाल उठे थे.

Source link

Previous Post

गोंडा में चंद्र ग्रहण के दौरान दिखा अद्भुत नज़ारा, चांद को देखते ही रह गए लोग

Next Post

धान की फसल में दिखें ये लक्षण तो तुरंत करें ये उपाय, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

Next Post
धान की फसल में दिखें ये लक्षण तो तुरंत करें ये उपाय, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

धान की फसल में दिखें ये लक्षण तो तुरंत करें ये उपाय, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे सोनभद्र, विकास योजनाओं और औद्योगिक निवेश पर रहेगा फोकस
  • अनपरा. सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा नेता ने PWD विभाग को लिखा पत्र
  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • चोट के बाद ‘गोल्डन बॉय’ की दहाड़… दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
  • सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम आज

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे सोनभद्र, विकास योजनाओं और औद्योगिक निवेश पर रहेगा फोकस
  • अनपरा. सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा नेता ने PWD विभाग को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.