करमा/सोनभद्र (रामकेश यादव)……

स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत ऐलाही मे रविवार को नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन(NMO) काशी प्रांत उत्तर प्रदेश द्वारा 10वीं भारत भूषण पंडित मदन मोहन मालवीय स्वास्थ्य सेवा यात्रा 2025 सहयोगी संगठन आरोग्य योजना एकल अभियान द्वारा आयोजित मेडिकल कैंप सकुशल संपन्न हुआ, काशी हिन्दू विश्व विद्यालय वाराणसी के वरिष्ठ डॉक्टर द्वारा उपस्थित सैकड़ों लोंगों का निशुल्क जांच व दवा का वितरण किया गया।गंभीर मरीजों को चिन्हित करते हुए जिला अस्पताल मे ईलाज के लिए परामर्श दिया गया।

मेडिकल कैंप का उद्घाटन भाजपा के मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह अंकुर द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।ग्राम प्रधान अनिल यादव, ओंकार नाथ तिवारी व सभी वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर तपन मंडल , डॉक्टर भैरव पाठक, डॉक्टर अमन सिंह, डॉ मनदीप, डॉक्टर शिखा, डॉ मयंक , डॉ ए पारा द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
मेडिकल कैंप में एकल अभियान से उपस्थित कार्यकर्ता संजय कुमार अंचल गतिविधि प्रमुख, परमेश्वर , कुन्दन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, पूनम देवी संच प्रमुख आदि उपस्थित रहे।।
