Last Updated:
Shridhar Watsar Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर श्रीधर वत्सर का हमशक्ल चना बेचता नजर आ रहा है. लोगों ने उन्हें ‘बालवीर’ का एक्टर समझ लिया. असली एक्टर ने अब सामने आकर अपनी स्थिति सा…और पढ़ें
श्रीधर वत्सर ने फिल्मों में भी काम किया है. (फोटो साभार: Instagram/IMDb)नई दिल्ली: श्रीधर वत्सर को दर्शक टीवी शो ‘बालवीर’ से जानते हैं, जिसमें उन्होंने ‘तौबा तौबा’ और ‘डूबा डूबा’ का डबल रोल निभाया था. वे बच्चों के बीच काफी मशहूर हुए. उन्होंने अतरंगी किरदारों से लाखों लोगों का दिल जीता. श्रीधर वत्सर बीते दिनों तब सुर्खियों में आए, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके जैसा दिखने वाला शख्स ठेले पर खाने-पीने का सामान बेचते हुए दिखा. लोगों ने उन्हें बालवीर फेम श्रीधर वत्सर समझकर इंटरव्यू लिया और उनकी खराब हालत में बताकर लोगों का खूब ध्यान खींचा. असल में वीडियो में दिख रहा शख्स श्रीधर वत्सर नहीं हैं, जिसकी पुष्टि खुद एक्टर ने अपना एक वीडियो रिलीज करके की, जिसमें वे लंदन में घूमते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में श्रीधर वत्सर फैंस को बता रहे हैं, ‘मैं चना जोर गरम नहीं बेचता हूं. मैं टौबा टौबा हूं समझे दोस्तों. मैं लंदन में हूं.’ एक्टर फिर वीडियो में लंदन का नजारा दिखाते हैं. लोग वीडियो में कमेंट करके अपना रोमांच जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर कहता है, ‘असली मिल गया. ‘ दूसरा यूजर कहता है, ‘डूबा डूबा गरीब है, इसलिए मैं फुल सपोर्ट करता हूं.’ तीसरा यूजर कहता है, ‘हर फील्ड में कंपिटिशन बढ़ा है.’ चौथा कहता है, ‘एक गरीब का हक क्यों मार रहे हो.’ पांचवा यूजर कहता है, ‘भाई, मुझे पहले से पता था कि यह आपका दूसरा रूप है, लेकिन इसे भी सपोर्ट की जरूरत है.’
View this post on Instagram
