Last Updated:
अल्काराज और सिनर के बीच फाइनल आज देर रात खेला जाएगा. इस मुकाबले को देखने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी आ सकते हैं.
सिनर और अल्कारेज होंगे आमन सामने. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस मैच को देखने की योजना बना रहे हैं जिससे यह मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है. यह दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के खेल को अच्छी तरह से जानते हैं और ऐसे में जो भी खिलाड़ी अवसरों का फायदा उठाएगा उसके चैंपियन बनने की संभावना बढ़ जाएगी. सिनर ने कहा, ‘हम एक दूसरे के खेल ही नहीं बल्कि कई अन्य चीजों के बारे में भी जानते हैं और यही वजह है कि हम अलग-अलग तरीके से रणनीति तैयार करते हैं. इस तरह की प्रतिद्वंद्विता का होना बहुत अच्छा है.’
सिनर पिछले 17 वर्षों में अमेरिकी ओपन में अपने खिताब का बचाव करने वाला पहला खिलाड़ी बनने की कोशिश करेंगे. रोजर फेडरर ने 2008 में यह कारनामा किया था.तब वह लगातार पांचवीं बार चैंपियन बने थे.यह मुकाबला इसलिए भी महत्वपूर्ण बन गया है क्योंकि इसमें जीत हासिल करने वाला खिलाड़ी नंबर एक रैंकिंग भी हासिल करेगा. अल्काराज़ ने शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को 6-4, 7-6 (4), 6-2 से जबकि सिनर ने फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से हराया था.
अल्काराज ने अपना छठा प्रमुख खिताब और फ्लशिंग मीडोज में दूसरा खिताब जीतने की कवायद में एक भी सेट नहीं गंवाया है. सिनर का 2024 की शुरुआत से अल्काराज़ के खिलाफ रिकॉर्ड 1-6 है जबकि अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 109-4 है.

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

