• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

यूपीएसएसएससी PET परीक्षा का आज दूसरा दिन, उन्नाव में ABVP कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध, पढ़ें यूपी की अहम खबरें

Admin by Admin
September 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
यूपीएसएसएससी PET परीक्षा का आज दूसरा दिन, उन्नाव में ABVP कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध, पढ़ें यूपी की अहम खबरें
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


UP News Update in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…

प्रतापगढ़ में गैंगरेप से आक्रोश, ग्रामीणों ने कोतवाली का किया घेराव
प्रतापगढ़ में बीए की छात्रा से गैंगरेप की वारदात के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. सैकड़ों ग्रामीण और परिजन पट्टी कोतवाली पहुंचकर हंगामा करने लगे. आरोप है कि घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस ने न तो पीड़िता का मेडिकल कराया और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया. कल छात्रा को कमरे में ले जाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया था. ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी. फिलहाल गैंगरेप की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

जौनपुर में सांप काटने से दादी-पोती की मौत, परिवार में कोहराम
जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के अहमदपुर गांव में सर्पदंश से दादी और पोती की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, दोनों सो रही थीं तभी जहरीले सांप ने डस लिया. सुबह जब परिजनों ने देखा तो दोनों अचेत पड़ी थीं. आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घर में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं एसडीएम ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया.

लखनऊ एमिटी यूनिवर्सिटी कांड : कार में छात्र की पिटाई के आरोपियों पर FIR, सभी सस्पेंड
लखनऊ के एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र को कार में पीटने का मामला गंभीर होता जा रहा है. चिनहट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसकी कॉपी और नामजद आरोपियों की जानकारी एमिटी प्रशासन को सौंपी. इसके आधार पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने सभी आरोपियों को निलंबित कर दिया है. एफआईआर में आयुष यादव, जान्हवी मिश्रा, मिलाय बनर्जी, विवेक सिंह और आर्यमन शुक्ला को आरोपी बनाया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही सभी आरोपी अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हैं. चिनहट पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही है. meanwhile पीड़ित छात्र शिखर के बयान भी दर्ज किए गए हैं.

सोनभद्र में 12 साल से अधूरा पुल, 2 करोड़ खर्च होने के बाद भी नहीं मिला गांव को रास्ता
सोनभद्र जिले के घोरावल विकासखंड के मुड़ीलाडी गांव में ठेकेदारों और अधिकारियों की लापरवाही से सरकार को चूना लगाने का मामला सामने आया है. बेलन नदी पर 12 साल पहले शुरू हुआ पुल आज तक अधूरा पड़ा है. पुल निर्माण के लिए वर्ष 2013 में बजट जारी हुआ और लगभग 2 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है. तत्कालीन विधायक रमेश चंद दुबे के प्रयास से काम शुरू तो हुआ, लेकिन बीच में ही रुक गया. ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब ग्रामीण इस मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

शामली में यमुना पुल से कूदा मेडिकल छात्र, लोकेशन भेजकर दोस्तों के सामने किया सुसाइड का लाइव वीडियो

शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र में हरियाणा-यूपी बॉर्डर स्थित यमुना नदी पुल से मेडिकल कॉलेज का छात्र हिमांशु कूद गया. कूदने से पहले उसने अपने दोस्तों को लोकेशन भेजी और फिर लाइव वीडियो में खुद को डूबते हुए दिखा दिया. हिमांशु हरियाणा के समालखा गांव का रहने वाला है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यूपी में बीजेपी का बड़ा अभियान, वन नेशन वन इलेक्शन पर युवाओं को जोड़ेगी पार्टी
पंचायत और विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने युवाओं को साधने की बड़ी मुहिम छेड़ दी है. पार्टी “वन नेशन वन इलेक्शन” अभियान के तहत 11 से 18 सितंबर तक प्रदेश के महाविद्यालयों में संगोष्ठियां आयोजित करेगी. इसके अलावा हर जिले और कमिश्नरी स्तर पर छात्र सम्मेलन, मैराथन और मशाल जुलूस भी निकाले जाएंगे. बीजेपी जनवरी तक इस अभियान को युवाओं के बीच लगातार चलाएगी. पार्टी का लक्ष्य है कि युवाओं को इस अभियान से जोड़कर उन्हें पार्टी की विचारधारा और नीतियों से सीधे तौर पर जोड़ा जाए और चुनावी तैयारी को गति दी जाए.

पीईटी परीक्षा का दूसरा दिन, सख्त सुरक्षा में रायबरेली में 23 केंद्रों पर 9888 अभ्यर्थी होंगे शामिल
रायबरेली में पीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज शांतिपूर्वक संपन्न हो रहा है. जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है. हर परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके. परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है और प्रत्येक पाली में 9,888 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

हरदोई में बीईओ का ऑडियो वायरल, बीएसए-BEO पर आरोप, DM ने जांच के दिए आदेश
हरदोई में दो खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. इस ऑडियो के आधार पर बीएसए और बीईओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिवक्ता व आजाद अधिकार सेवा संगठन के जोनल अध्यक्ष ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं. डीएम का कहना है कि तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद तथ्यों के आधार पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी.

जौनपुर में 50 हजार का इनामिया गैंगस्टर शौरभ सिंह गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसओजी टीम ने सकरा तिराहे के पास से 50 हजार के इनामी गैंगस्टर शौरभ सिंह को गिरफ्तार किया. आरोपी हत्या के मामले में वांछित चल रहा था और तेजी बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है. लंबे समय से फरार चल रहे इस बदमाश की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शौरभ सिंह पर कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और अब उससे पूछताछ की जा रही है. इस गिरफ्तारी से इलाके में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है.

बिनौली पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, शातिर राजा गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद
बिनौली थाना क्षेत्र के माखर चौकी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश राजा को गोली लग गई, जिसके बाद घायल हालत में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के मुताबिक राजा पर लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट सहित आठ मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था. मुठभेड़ स्थल से एक बाइक और तमंचा भी बरामद किया गया है. पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में अपराध पर अंकुश लगेगा और अन्य फरार बदमाशों पर भी शिकंजा कसा जाएगा.

उन्नाव में ABVP कार्यकर्ताओं का उग्र विरोध, मशाल जुलूस से गरजी सड़कें
उन्नाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो वे लखनऊ कूच करेंगे. बाराबंकी में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस की बर्बरता से नाराजगी भी जताई गई. शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर गांधी नगर तिराहे तक मशाल जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को सख्त संदेश दिया.

गाजियाबाद में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, दो घायल, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि कुल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए बदमाश लूट और स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चैन, अवैध असलाह और चोरी की बाइक बरामद की है. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि यह गैंग लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और कई वारदातों को अंजाम दे चुका था.



Source link

Previous Post

अनपरा. ट्रक की चपेट आई कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे सवार

Next Post

पद्मिनी कोल्हापुरे का विदाई का वो गाना, जिसे सुनते ही आज भी रो पड़ती है हर लड़की, फट जाता बाबुल का कलेजा

Next Post
पद्मिनी कोल्हापुरे का विदाई का वो गाना, जिसे सुनते ही आज भी रो पड़ती है हर लड़की, फट जाता बाबुल का कलेजा

पद्मिनी कोल्हापुरे का विदाई का वो गाना, जिसे सुनते ही आज भी रो पड़ती है हर लड़की, फट जाता बाबुल का कलेजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी
  • कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज
  • छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News
  • डाला. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा जोरदार टक्कर, घायल
  • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... -- कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं...

Read moreDetails

कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल....... -- कहा-भाजपा ने कर्मठ नेता ही नहीं, प्रदेश ने विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व खोया, उनकी भरपाई संभव...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio