• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Amanda Anisimova 22 Crore Prize Money: U.S. Open फाइनल हार कर भी मालामाल हुईं अमांडा, IPL विजेता से ज्यादा रकम मिली

Admin by Admin
September 7, 2025
in खेल
0
Amanda Anisimova 22 Crore Prize Money: U.S. Open फाइनल हार कर भी मालामाल हुईं अमांडा, IPL विजेता से ज्यादा रकम मिली
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:September 07, 2025, 11:13 IST

2025 US Open Prize Money: यूएस ओपन महिला सिंगल्स फाइनल में अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इस हार के बावजूद अमांडा को करोड़ों की रकम प्राइज मनी के तौर पर मिला है. वहीं चैंपियन आर्यना सबालेंका पर भी पैसों की बारिश हुई है. अमांडा को प्राइज मनी के तौर पर 22 करोड़ से ज्यादा प्राइम मनी मिला जो आईपीएल में दिए जाने वाले 20 करोड़ से ज्यादा है.

Amanda Anisimova, U.S. Open 2025 final, U.S. Open Prize Money, Amanda Anisimova vs Aryana Sabalenka, US Open grand slam final 2025, अमांडा अनिसिमोवा बनाम आर्यना सबालेंका, यूएस ओपन प्राइज मनी, अमांडा अनिसिमोवा हुईं मालामाल

अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा (Amanda Anisimova) को यूएस ओपन (U.S. OPEN 2025) महिला सिंगल्स के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें वर्ल्ड नंबर वन बेलारूस की आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) ने 6-3, 7-6 (7/3) से हराया. अमांडा को इस साल लगातार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हार मिली है. लगातार दो ग्रैंड स्लैम फाइनल हारने के बाद अमांडा रो पड़ीं. हालांकि इसके बावजूद अमेरिका की उभरती हुर्ह टेनिस खिलाड़ी अमांडा को प्राइज मनी के तौर एक मोटी रकम मिली है. अमांडा यूएस ओपन फाइनल में उप विजेता रहीं. ऐसे में डब्ल्यूटीए की तरफ से से उन्हें कुल 25 लाख यूएस डॉलर की रकम मिली जिसे भारतीय रुपए में देखा जाए तो वह 220422205 रुपए है.  आईपीएल 2025 में विजेता टीम को 20 करोड़ दिया गया था. 

Amanda Anisimova, U.S. Open 2025 final, IPL 2025 Prize Money, U.S. Open Prize Money, Amanda Anisimova vs Aryana Sabalenka, US Open grand slam final 2025, अमांडा अनिसिमोवा बनाम आर्यना सबालेंका, यूएस ओपन प्राइज मनी, अमांडा अनिसिमोवा हुईं मालामाल

वहीं लगातार दूसरी बार यूएस ओपन खिताब जीतने वाली बेलारूस की आर्यना सबालेंका पर भी चैंपियन बनने के बाद पैसों की बरसात हुई है. सबालेंका को यूएस ओपन चैंपियन बनने पर प्राइज मनी के तौर पर कुल 50 लाख यूएस डॉलर भी मिले जो मौजूदा समय में भारतीय रुपए के हिसाब से देखा जाए तो वह 440844411 रुपए है.

Amanda Anisimova, U.S. Open 2025 final, IPL 2025 Prize Money, U.S. Open Prize Money, Amanda Anisimova vs Aryana Sabalenka, US Open grand slam final 2025, अमांडा अनिसिमोवा बनाम आर्यना सबालेंका, यूएस ओपन प्राइज मनी, अमांडा अनिसिमोवा हुईं मालामाल

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को सीधे सेटों में हराकर लगातार दूसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीता. सबालेंका जब खिताब से दो अंक दूर थीं, तब उन्होंने एक ऐसा ओवरहेड स्मैश लगाया जो आसान शॉट होना चाहिए था लेकिन उन्होंने उसे नेट में उलझा दिया जिससे अनिसिमोवा को ब्रेक का मौका मिल गया.

Amanda Anisimova, U.S. Open 2025 final, IPL 2025 Prize Money, U.S. Open Prize Money, Amanda Anisimova vs Aryana Sabalenka, US Open grand slam final 2025, अमांडा अनिसिमोवा बनाम आर्यना सबालेंका, यूएस ओपन प्राइज मनी, अमांडा अनिसिमोवा हुईं मालामाल

सबालेंका ने हालांकि अपना धैर्य बनाए रखा और आखिर में 6-3, 7-6 (3) से जीत दर्ज करके अपने करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता. इस तरह से उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन के फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ियों से मिली हार की पीड़ा भी खत्म कर दी.

Amanda Anisimova, U.S. Open 2025 final, IPL 2025 Prize Money, U.S. Open Prize Money, Amanda Anisimova vs Aryana Sabalenka, US Open grand slam final 2025, अमांडा अनिसिमोवा बनाम आर्यना सबालेंका, यूएस ओपन प्राइज मनी, अमांडा अनिसिमोवा हुईं मालामाल

सबालेंका ने जीत हासिल करने के बाद कोर्ट पर अपना रैकेट गिरा दिया और मुस्कान बिखेर दी. उन पर भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा था क्योंकि एक बार उनके मन में संदेह पैदा हो गया था. उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘मेरे मन में शक घर कर गया था लेकिन इसके बाद मैं पलटी और मैंने गहरी सांस ली। मैंने खुद से कहा कि चलो ठीक है ऐसा होता है। यह बीती बात है और अब अगले अंक पर ध्यान दो.’

Amanda Anisimova, U.S. Open 2025 final, IPL 2025 Prize Money, U.S. Open Prize Money, Amanda Anisimova vs Aryana Sabalenka, US Open grand slam final 2025, अमांडा अनिसिमोवा बनाम आर्यना सबालेंका, यूएस ओपन प्राइज मनी, अमांडा अनिसिमोवा हुईं मालामाल

सबालेंका पिछले 11 वर्षों में पहली महिला खिलाड़ी बन गई है जिन्होंने अमेरिकी ओपन में अपने खिताब का बचाव किया. उनसे पहले यह कारनामा सेरेना विलियम्स ने किया था. वह 2012 से लेकर 2014 तक लगातार तीन बार चैंपियन बनी थी. अमांडा को लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. वह जुलाई में विंबलडन के फाइनल में इगा स्वियातेक से हार गई थी. उस मैच में वह एक भी गेम नहीं जीत पाई थी लेकिन शनिवार को यहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अवसरों का फायदा नहीं उठा पाई.

Amanda Anisimova, U.S. Open 2025 final, IPL 2025 Prize Money, U.S. Open Prize Money, Amanda Anisimova vs Aryana Sabalenka, US Open grand slam final 2025, अमांडा अनिसिमोवा बनाम आर्यना सबालेंका, यूएस ओपन प्राइज मनी, अमांडा अनिसिमोवा हुईं मालामाल

अमेरिका की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने सबालेंका की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं वास्तव में उनकी बहुत प्रशंसा करती हूं. वह कड़ी मेहनत करती है और इसी लिए आज इस मुकाम पर हैं. मुझे भी मौके मिले थे लेकिन मैं उन्हें नहीं भुना सकी.’

Amanda Anisimova, U.S. Open 2025 final, IPL 2025 Prize Money, U.S. Open Prize Money, Amanda Anisimova vs Aryana Sabalenka, US Open grand slam final 2025, अमांडा अनिसिमोवा बनाम आर्यना सबालेंका, यूएस ओपन प्राइज मनी, अमांडा अनिसिमोवा हुईं मालामाल

बेलारूस की 27 वर्षीय सबालेंका ने अपनी चौथी ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी जीती। उन्होंने अपने सभी खिताब हार्ड कोर्ट पर जीते हैं. इस जीत से वह 2006 में जस्टिन हेनिन के बाद एक सत्र में तीन प्रमुख फाइनल हारने वाली पहली महिला बनने से बच गईं. सबालेंका मेलबर्न पार्क में मैडिसन कीज़ से तथा रोलैंड-गैरोस में कोको गॉफ से हार गई थी. शनिवार को उनके दिमाग में इन हार की तस्वीर भी बनी हुई थी.

Amanda Anisimova, U.S. Open 2025 final, IPL 2025 Prize Money, U.S. Open Prize Money, Amanda Anisimova vs Aryana Sabalenka, US Open grand slam final 2025, अमांडा अनिसिमोवा बनाम आर्यना सबालेंका, यूएस ओपन प्राइज मनी, अमांडा अनिसिमोवा हुईं मालामाल

उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद, मैंने सोचा कि सही यही होगा कि इसे भूलकर आगे बढ़ जाऊं. लेकिन फिर फ्रेंच ओपन में भी यही हुआ. मैंने उन फाइनल को देखा और मैं हार का यह सिलसिला तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध थी और मुझे खुशी है कि मैं इसमें सफल रही.’

First Published :

September 07, 2025, 11:13 IST

homesports

U.S. Open फाइनल हार कर भी मालामाल हुईं अमांडा, IPL विजेता से ज्यादा रकम मिली

Source link

Previous Post

शाहगंज. दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न, राजकुमार केसरी बने अध्यक्ष

Next Post

हूर की परी एक्ट्रेस का वो गाना, जिसका हर एक शब्द था अश्लील, रिलीज से पहले बिक गए थे सॉन्ग के 1 करोड़ कैसेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • घोरावल. एसडीएम की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम का आयोजन
  • घोरावल. शिवद्वार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में नौडीहा की टीम बनी विजेता
  • चोपन. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पo देवेंद्र शास्त्री की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.