• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Weather : यूपी में मानसून पर ब्रेक!…आज ग्रीन जोन में सभी जिले, 3 दिन बाद फिर लौटेंगी बहारें

Admin by Admin
September 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
UP Weather : यूपी में मानसून पर ब्रेक!…आज ग्रीन जोन में सभी जिले, 3 दिन बाद फिर लौटेंगी बहारें
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


वाराणसी. उत्तर प्रदेश अब मानसूनी बादलों ने रुख बदल लिया है, जिससे पूरे प्रदेश में उमस और गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में लोग पसीने से तरबतर दिखे और रविवार 7 सितंबर को भी मौसम का यही तेवर जारी रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साफ किया है कि अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन 10 सितंबर के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेगा और लोगों को राहत मिलेगी. आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, 7, 8 और 9 सितंबर को यूपी के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में रहेंगे. इसका मतलब है कि न तो भारी बारिश होगी और न ही बिजली गिरने का खतरा रहेगा. इस दौरान आसमान साफ या हल्के बादलों से घिरा रहेगा, लेकिन धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी.

किन जिलों में उमस का कहर

रविवार को मथुरा, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, औरेया, जालौन, झांसी, ललितपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, बांदा, हमीरपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जैसे जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहेंगे. इन जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है.

10 सितंबर से मौसम लेगा यूटर्न

राजधानी लखनऊ में रविवार को गर्मी का तीसरे दर्जे का टॉर्चर देखने को मिलेगा. यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. पूरे दिन लोग पसीने से तरबतर और उमस से परेशान रहेंगे. नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम का मिजाज तल्ख रहेगा. अगले दो दिनों तक यहां किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं. आईएमडी के अनुसार, 10 सितंबर से बादल एक बार फिर यूपी की ओर लौटेंगे. इस दौरान पूर्वी यूपी के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है और इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. यानी 10 सितंबर से धीरे-धीरे राहत का दौर शुरू हो सकता है.

इस दिन से मौसम सुहावना

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 11 सितंबर से पूरे प्रदेश में बेहतर बारिश की संभावना है. यह सिलसिला 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगा. इस दौरान न सिर्फ किसानों को राहत मिलेगी बल्कि आम लोगों को भी उमस और गर्मी से निजात मिलेगी. अधिकतम तापमान में कमी आएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा.



Source link

Previous Post

काजल राघवानी का धमाकेदार गाना ‘पायल घुंघुरवाला’, डांस मूव्स से मचाया तहलका

Next Post

28 साल पुराना वो गाना, आज भी सुनकर रो पड़ती है हर जवान की मां, 7.50 मिनट में बनकर हुआ था तैयार

Next Post
28 साल पुराना वो गाना, आज भी सुनकर रो पड़ती है हर जवान की मां, 7.50 मिनट में बनकर हुआ था तैयार

28 साल पुराना वो गाना, आज भी सुनकर रो पड़ती है हर जवान की मां, 7.50 मिनट में बनकर हुआ था तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी
  • कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज
  • छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News
  • डाला. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा जोरदार टक्कर, घायल
  • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... -- कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं...

Read moreDetails

कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल....... -- कहा-भाजपा ने कर्मठ नेता ही नहीं, प्रदेश ने विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व खोया, उनकी भरपाई संभव...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio