Sonbhadra News – भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनभद्र ने स्वर्ण जयंती चौक पर ‘एक देश एक चुनाव’ प्रक्रिया के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया। जिला अध्यक्ष विशाल पांडेय ने बताया कि यह अभियान जन समर्थन के लिए चलाया जा रहा…
सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनभद्र ने स्वर्ण जयंती चौक पर जिला अध्यक्ष भाजयुमो विशाल पांडेय के नेतृत्व में एक देश एक चुनाव प्रकिया लागू हो इसके लिए स्वर्ण जयंती चौक पर प्ले कार्ड के माध्यम से जन जागरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरु किया। जिला अध्यक्ष विशाल पांडेय ने कहा कि आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक एक देश एक चुनाव के लिए जागरूक करने का काम करेंगे, जिससे देश में एक जन समर्थन तैयार हो सके। इस मौके पर सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, प्रदेश कर समिति सदस्य रमेश जायसवाल, जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी, मंडल महामंत्री अनुपम तिवारी, जिला मंत्री विनीत त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष आशीष केसरी, मंडल महामंत्री रवि तिवारी, धर्मवीर त्यागी, अमन वर्मा, विकास चौबे, धीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
ओबरा स्थानीय कॉन्वेंट तिराहे पर शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के आह्वान पर ओबरा मंडल के युवा मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्ले कार्ड लेकर एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान को चलाया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने की। कार्यक्रम में एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि यह अभियान जन समर्थन के मद्देनजर चलाया जा रहा है, जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव कराए जाने की अपील की जा रही है ताकि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और आर्थिक तौर पर सरकार मजबूत बने। इस मौके पर ओबरा विधानसभा संयोजक अमित उपाध्याय, सह संयोजक व जिला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल श्रीवास्तव, जिला सह मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, पवन मिश्रा, सौरभ सिंह, नित्यानंद दुबे, राजेश, कलाम अंसारी, अभिजीत सिंह , मोनू खान आदि मौजूद रहे।