Sonbhadra News – सोनभद्र में शुक्रवार सुबह स्नान करते समय 71 वर्षीय व्यवसायी अशोक चंद्र जैन का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे हरियाणा के सोनीपत से अपने ससुराल राबर्ट्सगंज आए थे। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां…
Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रFri, 4 April 2025 11:42 PM

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल में शुक्रवार की सुबह स्नान करते समय हार्टअटैक से एक व्यवसायी की मौत हो गई। बताया जाता है कि गोहाना मंडी, सोनीपत हरियाणा निवासी 71 वर्षीय अशोक चंद्र जैन, अपने ससुराल राबर्ट्सगंज आए थे। शुक्रवार को नहाने के दौरान हार्ट अटैक आ गया। इस बीच लोग उन्हें लेकर नगर के राबट्सगंज स्थिति एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हरियाणा से परिजनों के आने के बाद इनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकंणिका घाट पर किया जाएगा।