Sonbhadra News – सपा सांसद पर हमले के विरोध में सपा का प्रदर्शन है और दलित उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करणी सेना द्वारा एक दलित सांसद के आवास पर तोड़फोड़ किय

सोनभद्र, संवाददाता। सपा के राज्यसभा सांसद सुमनलाल के आवास पर हमले के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सपा सांसद पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश व देश में लगातार दलितों पर अत्याचार हो रहा है और दलित उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करणी सेना द्वारा एक दलित सांसद के आवास पर तोड़फोड़ किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के लोग खुद ही महापुरुषों का अपमान करते हैं। अभी हाल में ही देश के गृहमंत्री ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी किया गया था। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान आया की दलित मुगलों की नाजायज औलाद है, लेकिन सरकार कार्यवाही न कर उनका मन बढ़ाने का कार्य कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की तरफ से ध्यान भटकाने के लिए प्रदेश में नफरत व अमन चैन बिगड़ने का काम कर रही है। महिला सभा के जिला अध्यक्ष गीता गौर और नगर अध्यक्ष परब्रह्म सिंह ने कहा कि यह सरकार केवल हिंदू-मुस्लिम को तोड़ने का काम कर रही है। सपा के नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा की आज प्रदेश में आम जनमानस महंगाई से परेशान है। शिक्षा दवा पढ़ाई महंगी हो गई है, लेकिन सरकार सोई हुई है। इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष फारुख अली जिलानी, शौर्य त्रिपाठी, मुन्ना कुशवाहा, अंशु मौर्य, सैफ खां, अभय सिंह, अभिषेक केसरी, सैफ, लालू भारती, जवाहर भारती, सुरेश अग्रहरि, काशी भारती आदि मौजूद रहे।