Sonbhadra News – बंदियों को मिलने वाले भोजन की जांची गई गुणवत्ता का भोजन तैयार किया जा रहा था। जहां भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए जेलर को निर्देशित किया गया। निरी

सोनभद्र, संवाददाता। जिला कारागार गुरमा का जिला जज रवीन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, शैलेन्द्र यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीजेएम आलोक यादव ने रविवार को जिला कारागार गुरमा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाकशाला में बंदियों के सुबह का भोजन तैयार किया जा रहा था। जहां भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए जेलर को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार में बंदियों की बीमारी आदि के संबंध में जेल के बंदियों से जानकारी प्राप्त की गई तथा बंदियों के स्वास्थ्य का जायजा मुख्य चिकित्साधिकारी की तरफ से लिया गया। इस दौरान कारागार की बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था दिन एवं रत्रि शौचालय, स्नान व्यवस्था आदि का अवलोकन किया गया। जेलर को निर्देशित किया गया कि बंदियों के बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला जज ने बंदियों को कारागार में वकील की व्यवस्था है कि नहीं के संबंध में भी बंदियों से जानकारी ली गयी। जिन बंदियों के पास वकील की व्यवस्था न होने की बात संज्ञान में आयी उनके लिए विधिक सेवा के माध्यम से अधिवक्ता की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। कारागार में कार्य करने के बदले मिलने वाली पारिश्रमिक आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। कारागार की बैरकों में निरूद्ध बंदियों की बैरकों के अंदर जाकर उनके रहन-सहन, बिस्तर, इंडोर गेम व आउट डोर गेम के साथ-साथ विचार परिवर्तन के लिए संचालित किये जा रहे कार्यक्रम आदि के सम्बन्ध में विधिवत जानकारी प्राप्त की गयी। इस दौरान बंदियों से सीधा संवाद कर जेल में मिल रही सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर जेलर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अश्वनी कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शैलेश ठाकुर, जेपी दूबे जेलर, गौरव कुमार आदि रहे।