डाला (गुड्डू तिवारी/राकेश अग्रहरि)
डाला। निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद को घोषित होते ही निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए नगर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देकर नगर में मिठाई वितरण किया।जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री (मत्स्य). उ. प्र. सरकार डा. संजय कुमार निषाद के निर्देशानुसार गठित कमेटी द्वारा सोनभद्र के निषाद पार्टी की पूर्व में जारी सूची को अप्रभावी करते हुए नई समस्त अनुसांगिक संगठनो के क्रम में अनिकेत निषाद को जिलाध्यक्ष सोनभद्र बनाया गया।नवागत जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ संजय निषाद जी ने जिस तरह युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास रत है उनके सपनों को पूर्ण करने हेतु हम हर कदम उनके मार्गदर्शन के अनुसार पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने हर्ष का माहौल बना वहीं खुशी का इजहार करते हुए नगर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई।साथ ही नगर में भी मिठाई वितरण किया गया।