ओबरा (पीडी राय/सौरभ गोस्वामी)
ओबरा। सामाजिक संस्था सोनांचल सेवा मंच द्वारा मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ सभी विद्यालयों से आए हुए बच्चों के साथ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नपं अध्यक्ष प्रानमति देवी तथा गीतांजलि चौबे उपस्थित रही। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम प्रगति माली, द्वितीय कृतिका शर्मा, तृतीय स्थान श्रेया ने प्राप्त किया।वही सांत्वना पुरस्कार माधुरी शर्मा, स्नेहा चौहान, पूजा कुमारी, संजना कुमारी, मीनाक्षी श्रीवास्तव, आकांक्षा शर्मा, सृष्टि कुमारी, दिव्यांजलि विश्वकर्मा, दृष्टि केशरी व निधि पांडे ने प्राप्त किया।प्रतियोगीता की निर्णायक सुधा, सरिता सिंह, शिवांगी यादव रही।मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष चांदनी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दिया।साथ ही आश्वासन दिया की यह नगर उनको आगे बढ़ाने के लिए सदैव साथ रहेगा।मंच के संयोजक अशोक कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुशील कुशवाहा ने कहा की प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित करने का कार्य संस्था द्वारा समय-समय पर किया जाता रहा है।इस कार्यक्रम को महिला सशक्तिकरण के रूप में बच्चियों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया।इस अवसर पर महामंत्री नरसिंह चंद्र त्रिपाठी, डॉ अनिल शर्मा, शमशेर खान, दीनानाथ शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष उषा शर्मा, सरिता सिंह, निर्मला भटनागर, सुषमा कुशवाहा,अनूप सेठ, प्रेम शंकर वर्मा, संतोष प्रजापति, पवन यादव, एड तनवीर आलम, गीता देवी, नीता चौबे, सुधा, फरहान, सामाजिक कार्यकर्ता विजय शंकर यादव, सभासद अमित गुप्ता, जयशंकर भारद्वाज, योग गुरु अजय पाठक आदि उपस्थित रहे।