• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सपा जिला कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, संगोष्ठी में भाजपा सरकार पर जिला अध्यक्ष ने साधा निशाना

JK Gupta by JK Gupta
November 26, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर भारतीय संविधान के महत्व, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर चर्चा की गई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को बराबरी, सम्मान और अपने अधिकारों के साथ जीने का हक दिया है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सामाजिक भेदभाव और सामंती सोच के खिलाफ संघर्ष कर लोगों में आत्मसम्मान की भावना जगाई। उन्होंने कहा कि संविधान और बाबा साहब के विचारों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

राम निहोर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के उत्थान और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए संविधान की रक्षा जरूरी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान बचाने की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ रहे हैं।

संगोष्ठी को पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, अनिल प्रधान, गीता गौर, शिवकुमारी, हिदायत उल्ला खान, अशोक पटेल, सत्यम पांडेय, सुनील सिंह गौड़, अतुल दुबे, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, किरण कुशवाहा, चंद्रशेखर, राजनाथ, अंकित चतुर्वेदी,

अवधेश कुमार, कृष्ण कुमार, लल्लू भारती, प्रमोद, छवि भारती, राजकुमार, जोगेंद्र, आकाश, दिनेश, सूरज, अजय, हीरालाल, सुदामा, ब्रह्मानंद गौतम और अभय यादव सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Views: 9
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. रेलवे ट्रैक किनारे मिली नवजात बच्ची, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित बचाया

Next Post

सोनभद्र. संविधान के सम्मान में एकजुट हुई सोनभद्र पुलिस, एसपी ने दिलाई शपथ

Next Post

सोनभद्र. संविधान के सम्मान में एकजुट हुई सोनभद्र पुलिस, एसपी ने दिलाई शपथ

Related Posts

  • सोनभद्र. मानव संसाधन नीति लागू करने को लामबंद हुए वीबी-जीरामजी कर्मी, 2 दिसंबर से लखनऊ में करेंगे धरना-प्रदर्शन सोनभद्र. मानव संसाधन नीति लागू करने को लामबंद हुए वीबी-जीरामजी कर्मी, 2 दिसंबर से लखनऊ में करेंगे धरना-प्रदर्शन
  • सोनभद्र. संविधान के सम्मान में एकजुट हुई सोनभद्र पुलिस, एसपी ने दिलाई शपथ सोनभद्र. संविधान के सम्मान में एकजुट हुई सोनभद्र पुलिस, एसपी ने दिलाई शपथ
  • सोनभद्र. रेलवे ट्रैक किनारे मिली नवजात बच्ची, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित बचाया सोनभद्र. रेलवे ट्रैक किनारे मिली नवजात बच्ची, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित बचाया
  • शक्तिनगर. केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर में धूमधाम से मना संविधान दिवस शक्तिनगर. केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर में धूमधाम से मना संविधान दिवस
  • सोनभद्र ।। Breaking सोनभद्र ।। Breaking
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement