• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर में धूमधाम से मना संविधान दिवस

JK Gupta by JK Gupta
November 26, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव….


केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रोल-प्ले, पोस्टर निर्माण, संविधान रैली, क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश दिया। कक्षा छह के विद्यार्थी तिपरारी शरण पाण्डेय ने संस्कृत में संविधान की विशेषताओं का परिचय दिया।

टीजीटी सामाजिक विज्ञान शिक्षक राजेश कुमार ने संविधान की विशेषताओं एवं नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रीति शर्मा ने न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन पीजीटी अर्थशास्त्र अजय पाण्डेय ने किया। आयोजन ने विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया।

Views: 9
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र ।। Breaking

Next Post

सोनभद्र. रेलवे ट्रैक किनारे मिली नवजात बच्ची, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित बचाया

Next Post

सोनभद्र. रेलवे ट्रैक किनारे मिली नवजात बच्ची, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित बचाया

Related Posts

  • सोनभद्र. संविधान के सम्मान में एकजुट हुई सोनभद्र पुलिस, एसपी ने दिलाई शपथ सोनभद्र. संविधान के सम्मान में एकजुट हुई सोनभद्र पुलिस, एसपी ने दिलाई शपथ
  • सोनभद्र. सपा जिला कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, संगोष्ठी में भाजपा सरकार पर जिला अध्यक्ष ने साधा निशाना<br> सोनभद्र. सपा जिला कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, संगोष्ठी में भाजपा सरकार पर जिला अध्यक्ष ने साधा निशाना<br>
  • सोनभद्र. रेलवे ट्रैक किनारे मिली नवजात बच्ची, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित बचाया सोनभद्र. रेलवे ट्रैक किनारे मिली नवजात बच्ची, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित बचाया
  • सोनभद्र ।। Breaking सोनभद्र ।। Breaking
  • बीजपुर. प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण बीजपुर. प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement