• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 21 नवंबर को गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना, दो दिन छाएगा कोहरा

JK Gupta by JK Gupta
November 20, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सतर्क रहने की अपील


जिले में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 21 नवंबर को जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं 22 और 23 नवंबर को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ की ओर से 20 नवंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़ और बिजली के खंभों के पास न रहें। सुरक्षित पक्के मकान में शरण लें। तेज हवा के दौरान जर्जर भवनों, टीनशेड और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

प्रशासन ने कोहरे के दौरान वाहन चालकों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। जरूरी होने पर धीमी गति से वाहन चलाएं और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। किसानों को भी फसलों और कृषि उत्पादों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05444-297645 या हेल्पलाइन 1077 पर सूचना दी जा सकती है। प्रशासन ने मौसम की जानकारी के लिए मौसम, दामिनी और मेघदूत ऐप का उपयोग करने की सलाह दी है।

Views: 85
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सलखन. मारकुंडी के प्रसिद्ध बेचुबीर मेले का पूजा-अर्चना के साथ समापन

Next Post

बीजपुर. मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन कर सीओ ने किया बीजपुर थाने का निरीक्षण

Next Post

बीजपुर. मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन कर सीओ ने किया बीजपुर थाने का निरीक्षण

Related Posts

  • सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
  • जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति
  • सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement