• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. शोरूम संचालक ने चार कर्मचारियों पर लगाया 4.50 करोड़ के गबन का आरोप, एफआईआर दर्ज

JK Gupta by JK Gupta
November 16, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0/@विशाल टंडन……


Sonbhadra। राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के कम्हारी स्थित हनुमत सोलर हाउस के संचालक ने अपने चार कर्मचारियों पर करीब 4.50 करोड़ रुपये के गबन और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले में चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपित पक्ष के एक कर्मचारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के अदलपुरा निवासी विकास सिंह की कम्हारी में धर्मशाला शाहगंज रोड पर सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर की दुकान है। शिकायत में उन्होंने प्रबंधक हरि गोविंद सिंह पटेल, अकाउंटेंट वीरेंद्र प्रताप केसरी तथा गोदाम का काम देखने वाले दीपक सिंह पटेल और इंद्रेश सिंह पटेल पर वर्ष 2024 से कारोबार और गोदाम के माल का करीब 4.50 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं देने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उनकी अनुपस्थिति में चारों कर्मचारी दुकान का संचालन और लेन-देन देखते थे। आरोप है कि बाद में दुकान और गोदाम बंद कर कर्मचारी वहां से चले गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छह सितंबर 2026 को संबंधित कर्मचारियों ने कम्हारी में ही नई सोलर दुकान खोलकर कारोबार शुरू कर दिया।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की विवेचना निरीक्षक बनारसी यादव को सौंपी गई है।

उधर एक कर्मचारी हरि गोविंद सिंह पटेल ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना स्टेटमेंट, आधार कार्ड और पैन कार्ड एसपी कार्यालय में जमा कर दिया है। यदि वह दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Views: 9
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सोनभद्र में 18 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां करेंगी भर्ती

Related Posts

  • सोनभद्र. सोनभद्र में 18 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां करेंगी भर्ती सोनभद्र. सोनभद्र में 18 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां करेंगी भर्ती
  • ओबरा. जहरीली गैस की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत ओबरा. जहरीली गैस की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत
  • दुद्धी. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन दुद्धी. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन
  • बीजपुर. छठ व्रती महिलाओं में समाजसेवी अमरेश तिवारी ने बांटी 700 साड़ियां बीजपुर. छठ व्रती महिलाओं में समाजसेवी अमरेश तिवारी ने बांटी 700 साड़ियां
  • सोनभद्र. हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती सोनभद्र. हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement