• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर,तीन घायल,रेफर

JK Gupta by JK Gupta
November 9, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उपेंद्र कुमार…..


दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में रविवार देर शाम कृषि मंडी और नहर के बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने आगे जा रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में साइकिल सवार और बाइक चालक सहित सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बाइक चालक और साइकिल सवार दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र (35) पुत्र स्व. कैलाश निवासी ग्राम दुम्हान , साइकिल से दुद्धी बाजार से सामान खरीदकर अपने घर वापस लौट रहे थे। जब वे डुमरडीहा कृषि मंडी और नहर के बीच पहुंचे, तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार सुरेंद्र और बाइक चालक कृष्णा पटेल (30) पुत्र तेजबली निवासी किरवानी थाना म्योरपुर व बाइक के पीछे बैठे तेजबली (60)पुत्र स्व. बचनू निवासी झारोकला ,सभी तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
बताया जा रहा है कि बाइक चालक कृष्णा पटेल तेजबली के घर रिश्तेदार के दोस्ती में आए थे जो दुद्धी बाजार से वापस झारोकला गांव स्थित बचनू के जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। ईएमटी पंकज कुमार और चालक शनि ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।

सीएचसी में चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक के बाद साइकिल सवार सुरेंद्र और बाइक चालक कृष्णा पटेल के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और घटना की पूरी जानकारी लेकर बाइक को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है ।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

डाला. कोटा के बीच गांव में पीपल के पेड़ के नीचे कुएं में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में मची सनसनी

Next Post

दुद्धी. आगामी 11 नवंबर को गूंजेगा जय श्रीकृष्ण का जयघोष, सजेगा विराट गोवर्धन पूजा का दरबार

Next Post

दुद्धी. आगामी 11 नवंबर को गूंजेगा जय श्रीकृष्ण का जयघोष, सजेगा विराट गोवर्धन पूजा का दरबार

Related Posts

  • दुद्धी. आगामी 11 नवंबर को गूंजेगा जय श्रीकृष्ण का जयघोष, सजेगा विराट गोवर्धन पूजा का दरबार दुद्धी. आगामी 11 नवंबर को गूंजेगा जय श्रीकृष्ण का जयघोष, सजेगा विराट गोवर्धन पूजा का दरबार
  • डाला. कोटा के बीच गांव में पीपल के पेड़ के नीचे कुएं में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में मची सनसनी डाला. कोटा के बीच गांव में पीपल के पेड़ के नीचे कुएं में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में मची सनसनी
  • रेणुकूट. गांधी मैदान में 37 लाइसेंसधारी पटाखा दुकानदार ग्राहकों का करते रहे इंतजार, मुख्य मार्ग पर सज गईं अवैध दुकानें रेणुकूट. गांधी मैदान में 37 लाइसेंसधारी पटाखा दुकानदार ग्राहकों का करते रहे इंतजार, मुख्य मार्ग पर सज गईं अवैध दुकानें
  • शक्तिनगर. युवा संगम के तहत केरल की संस्कृति, तकनीक और प्राकृतिक संपदा से रूबरू हुए यूपी के युवा शक्तिनगर. युवा संगम के तहत केरल की संस्कृति, तकनीक और प्राकृतिक संपदा से रूबरू हुए यूपी के युवा
  • सोनभद्र. Sonbhadra Live News टीम की ओर से धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं सोनभद्र. Sonbhadra Live News टीम की ओर से धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement