ब्यूरो@जे0 के0…..

Sonbhadra। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) बनवाने के प्रति जागरूक करने तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उक्त शिविर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड रॉबर्ट्सगंज में 05 एवं 17 नवम्बर, घोरावल में 06 एवं 18 नवम्बर, कर्मा में 07 एवं 19 नवम्बर, नगवां में 13 एवं 21 नवम्बर, चोपन में 16 एवं 21 नवम्बर, म्योरपुर में 17 एवं 23 नवम्बर, कोन में 18 एवं 25 नवम्बर, चतरा में 19 एवं 26 नवम्बर, बभनी में 20 एवं 27 नवम्बर तथा दुद्धी में 21 एवं 28 नवम्बर, 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सभी शिविर संबंधित विकास खण्डों के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थित बीआरसी सेंटर पर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित शिविरों में पहुंचकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त करें तथा इस सुविधा का लाभ उठाएं।