@Digital team…..

Sonbhadra। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि “Sonbhadra live news” डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब सीधे जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और दिखाया जा रहा है। जनपदवासी अपने क्षेत्र की समस्यात्मक खबरें मोबाइल नंबर 9450380930 पर फोटो और जानकारी के साथ भेज सकते हैं।

इसी क्रम में चोपन ब्लॉक के पड़रछ ग्राम पंचायत क्षेत्र से एक ग्रामीण ने सड़क की बदहाल स्थिति की समस्या भेजी है। ग्रामीण के अनुसार झिरगाडांडी से दुबे कुड़ावा, मदरिया पड़रछ जाने वाली सड़क वर्ष 2010 में आधी-अधूरी बनाई गई थी। इसके बाद सड़क की मरम्मत और रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती है, वहीं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी समस्या आती है। बाइक सवारों के गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क का निर्माण/मरम्मत कराकर आवागमन सुगम कराने की मांग की है।