संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल….

गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रविवार की सुबह करीब 4:50 बजे अमिलाधाम-गरवान मार्ग पर बहदौरा झरिया के पास घेराबंदी कर 25 गोवंश बरामद किए। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोवंश को क्रूरतापूर्वक हांककर ले जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई कोन पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और गोवंश को सकुशल बरामद कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामविचार पुत्र स्वर्गीय मनोहर, निवासी ग्राम बेलछ, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना कोन में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।