@जे0 के0….
— परीक्षा केंद्रों की सूची पर आपत्ति एवं शिकायत दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, शाम 05 बजे तक

Sonbhadra। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2027 के लिए जनपद सोनभद्र में कुल 66 परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया गया है। परिषद कार्यालय से प्राप्त परीक्षा केंद्र निर्धारण सूची को जनपद के समस्त प्रधानाचार्यों के सम्यक परीक्षण हेतु प्रेषित किया जा रहा है।

इस संबंध में यदि किसी प्रधानाचार्य को निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची में किसी प्रकार की विसंगति, आपत्ति अथवा शिकायत है, तो वे निर्धारित प्रारूप पर आवश्यक साक्ष्यों सहित अपना तथ्यात्मक प्रत्यावेदन ई-मेल आईडी

boardexam2024.sonbhadra@gmail.com एवं परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से दिनांक 28 अक्टूबर, 2026 को सायं 05:00 बजे तक उपलब्ध करा सकते हैं।

निर्धारित समय-सीमा के पश्चात किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा शिकायत किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी। अतः संबंधित प्रधानाचार्य निर्धारित समय के भीतर सूची का परीक्षण कर आवश्यक आपत्ति या शिकायत साक्ष्यों सहित प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।