• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

MLC Elections: गोरखपुर से आगरा तक बवाल, सपाई-भाजपाई भिड़े, अखिलेश ने बूथ लूट का आरोप लगाया, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
October 25, 2026
in वाराणसी
0
MLC Elections: गोरखपुर से आगरा तक बवाल, सपाई-भाजपाई भिड़े, अखिलेश ने बूथ लूट का आरोप लगाया, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान के दौरान कई जिलों में हंगामा हुआ। सपा ने भाजपा पर फर्जी मतदान और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए। वाराणसी, आगरा, सीतापुर, लखीमपुर और फतेहपुर में विवाद हुआ। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। मतदान शाम 4 बजे तक होगा।

यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी है। मतदान के दौरान कई जिलों में हंगामे और विवाद की खबरें सामने आई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मतदान और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए हैं। फतेहपुर, आगरा, सीतापुर, लखीमपुर, मैनपुरी, वाराणसी, मुजफ्फरनगर और गोरखपुर समेत कई जिलों में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी कई जगह हस्तक्षेप करना पड़ा।

वाराणसी-आगरा में भिड़े सपा-भाजपा समर्थक

वाराणसी की सदर तहसील में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के मतदान केंद्र पहुंचने को लेकर विवाद हो गया। भाजपा के लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई। वहीं, आगरा के फतेहाबाद ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ के अंदर पहुंच रहे हैं। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों को बाहर निकालकर बैलेट पेपर पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में निशान लगाए गए। हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को मौके से हटाया।

सीतापुर और लखीमपुर में भी बवाल

सीतापुर के महोली विकासखंड स्थित मतदान स्थल पर सुबह करीब 10:30 बजे सपा प्रत्याशी कांति सिंह के पोलिंग एजेंट ने आरोप लगाया कि एक महिला मतदाता का बैलेट पेपर छीनकर उसे बूथ से बाहर निकाल दिया गया। पूर्व विधायक अनूप गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। करीब 20 मिनट तक चले हंगामे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति संभाली। लखीमपुर के ईसानगर में मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर सपा का पंडाल हटवाने को लेकर पुलिस और सपा सांसद प्रतिनिधि के बीच झड़प हुई। सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा का केंद्र 100 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद नहीं हटाया गया।

फतेहपुर में बूथ कैप्चरिंग का आरोप

फतेहपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव में राज्य मंत्री कृष्णा पासवान और जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। उन्होंने बूथ संख्या 159 पर कार्रवाई की मांग की है। मैनपुरी में भी मतदान केंद्र के बाहर सपा के जिला पंचायत सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए फतेहपुर में बूथ लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में वीडियो रिकॉर्ड कर रही है और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। आज चुनाव आयोग का अवकाश का दिन है क्या?

आपको बता दें मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। कुल 14.18 लाख मतदाता 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रदेश के 72 जिलों में मतदान हो रहा है। कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव में मतदान नहीं हो रहा है।





Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

पीएम मोदी-रक्षामंत्री राजनाथ आज बनेंगे वायुसेना के शौर्य के साक्षी, एयर शो देखने आएंगे काशी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News

Next Post
Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News

Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement