• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एयर शो और पीएम मोदी के आगमन पर वाराणसी में रूट डायवर्जन, ये रास्ते रहेंगे बंद, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
October 25, 2026
in वाराणसी
0
एयर शो और पीएम मोदी के आगमन पर वाराणसी में रूट डायवर्जन, ये रास्ते रहेंगे बंद, Uttar-pradesh Hindi News


वाराणसी में एयर शो और पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर आज रूट डायवर्जन रहेगा। कई रास्ते बंद रहेंगे। ट्रैफिक प्लान के मुताबिक कई मार्गों पर वाहन ले जाने मना हैं। नीचे जानें कहां से निकल सकते हैं वाहन।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। एयर शो के लिए नमो घाट एवं पास के घाटों तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण रहेगा। प्रतिबंध और डायवर्जन के चलते मजबूरन वाहन खड़ाकर दो से पांच किमी तक पैदल चलना पड़ सकता है। शनिवार को दोपहर बाद जब शो समाप्त हुआ, तब करीब दो घंटे लोग जाम से जूझते रहे। कड़ी धूप में फंसे लोग व्याकुल हो गए। मछोदरी, मैदागिन, कबीरचौरा, गोलगड्डा, चौकाघाट आदि मार्ग जाम से जकड़े रहे।

एयर शो के दौरान शहर में जगह-जगह रूट डायवर्जन रहेगा। पांडेयपुर से चौकाघाट होकर नमो घाट जाने के लिए वाहनों को ले जाने पर प्रतिबंध है। तेलियाबाग होते जगतगंज पहुंच सकते हैं। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पीछे वाले गेट की ओर जाने वाले रास्ते पर भी वाहनों को जाने से रोका गया है। उधर मछोदरी पुलिस चौकी वाले मार्ग पर भी बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोक दिया गया। कैंट ओवरब्रिज, महमूरगंज आरओबी पर भी जाने से रोक लगा दी गई।

बड़े वाहनों के लिए बाहर के रूट निर्धारित

अंतरजनपदीय बड़े वाहनों के लिए रविवार को ट्रैफिक प्लान सुबह आठ बजे से लागू हो जाएगा। मालवाहक, बसों, टेम्पो ट्रेवलर/अर्बेनिया बसों का संचालन रिंग रोड एवं एनएच 19 से होगा। बसों से आने वाले यात्री ऑटो एवं ई-रिक्शा या सिटी बस से जा सकेंगे। मिर्जापुर से बड़े वाहनों का संचालन औराई, भदोही से होगा। एम्बुलेंस, चारपहिया आदि आवश्यक सेवा वाले वाहन का शहर में चलेंगे।

राजघाट पुल से आज भी पैदल आने-जाने पर रोक

राजघाट पुल पर सुबह नौ बजे के बाद वाहन और पैदल आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। सामने घाट पुल से केवल दोपहिया और पैदल आवागमन की अनुमति रहेगी। रिंगरोड पुल और विश्वसुंदरी पुल से सभी तरह के वाहन चलेंगे।

सवारी वाहनों के लिए रूट

– संदहा एवं आशापुर, कालीमाता मंदिर, पांडेयपुर चौराहा, लमही, आजमगढ़ अंडर-पास।

– हरहुआ, गिलट बाजार, सेंट्रल जेल, इमलिया घाट, कैंट स्टेशन की सेकेंड एंट्री होकर वापस हरहुआ तक।

– सिंधौरा, टीएफसी, भोजूबीर, जेपी मेहता, आंबेडकर चौराहा, मिंट हाउस, कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर नौ की ओर से शारदा मोटर ट्रेनिंग, नेहरू पार्क, आंबेडकर चौराहा होते हुए वापस होंगे।

– कैंट रेलवे स्टेशन से कैंसर हॉस्पिटल, सनबीम लहरतारा, महमूरगंज चौकी, मंडुवाडीह, ककरमत्ता, भिखारीपुर, नरिया, करौंदी, चितईपुर, भिखारीपुर।

यहां वाहन प्रतिबंधित

– मैदागिन-बुलानाला-गौदोलिया

– थाना लक्सा से रामापुरा तक

– अग्रवाल रेडियो तिराहा से अस्सी, रविदास घाट से नगवा चौराहा तक

– रविदास गेट से अस्सी की तरफ

– पद्मश्री से अस्सी चौराहा की तरफ

– ब्रॉड-वे तिराहा से अग्रवाल तिराहा होकर सोनारपुरा, गोदौलिया तक

– लहुराबीर चौराहे से बेनिया तिराहे की तरफ

– लहुराबीर चौराहा से काशिका होकर पिपलानी तिराहा से मैदागिन चौराहे तक

– बहादुरपुर रोड से पड़ाव से रामनगर चौराहा तक

एयर-शो विशेष 45 सिटी बसें भी चलेंगी

लोगों को शहर और गंगा के नजदीक तक पहुंचाने के लिए 45 बसें लगी हैं। ये संदहा से रिंग रोड आजमगढ अंडरपास से हरहुआ से गिलट बाजार-सेंट्रल जेल रोड होते हुए लहरतारा चौराहा होकर भिखारीपुर-नरिया-बीएचयू तक चलेंगी। अन्य रूट जगतपुर डिग्री कॉलेज से चांदपुर चौराहा होते हुए लहरतारा चौराहा फिर कैंटस्टेशन, गोलगड्डा होते हुए लाटभैरव अंडरब्रिज तक जाएंगी।

प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग पर किया फ्लीट रिहर्सल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को आगमन के मद्देनजर शनिवार को फ्लीट रिहर्सल किया गया। एसपीजी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां इसमें शामिल थीं। प्रधानमंत्री बाबतपुर हवाईअड्डे से हेलीकॉप्टर से खोचवां (मिर्जामुराद) के कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से पुलिस लाइन तिराहा, मकबूल आलम रोड, चौकाघाट, गोलगड्डा, कज्जाकपुरा भदऊं चुंगी होते नमो घाट पहुंचेंगे। उनकी वापसी भी इसी रूट से पुलिस लाइन होगी।





Source link

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

वंदेभारत के लिए वाराणसी में बनेगा हेवी रिपेयर शेड, बदले जा सकेंगे ट्रेन के भारी उपकरण, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News

Next Post
दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News

दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement