• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, अरविंद मिल्स प्लांट का किया उद्घाटन, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
October 25, 2026
in वाराणसी
0
पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, अरविंद मिल्स प्लांट का किया उद्घाटन, Uttar-pradesh Hindi News


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को काशीवासियों को सौगात दी। मिर्जामुराद के खोचवां में अहमदाबाद गुजरात की कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड के लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से बने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे और हमेशा की तरह इस बार भी काशीवासियों को सौगात दी। मिर्जामुराद के खोचवां में अहमदाबाद गुजरात की कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 7-8 एकड़ में बने पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उन्होंने शुभारंभ किया। साथ ही यहां पर ट्रेनिंग ले रही मातृ शक्तियों से सीधा संवाद किया।

पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। प्लांट शुरू होने के बाद 2 फेस का निर्माण होगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। काशी के इस नए प्लांट में स्पोर्टस वियर, अंडर गारमेंट आदि कपड़े का उत्पादन होगा। यहां जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे ब्रांड्स का निर्माण होगा। इस औद्योगिक प्लांट से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पूर्वांचल के हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए 300 से अधिक महिलाओं की भर्ती भी की जा चुकी है। फिलहाल उन्हें यूनिट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

साल 1931 से चल रही है कंपनी

इस पहल से क्षेत्र में कपड़ा एवं परिधान निर्माण के इकोसिस्टम को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अरविंद मिल्स केवल कपड़ा बनाने वाली कंपनी नहीं है, बल्कि धागे और फैब्रिक से लेकर तैयार परिधान तथा औद्योगिक उपयोग के विशेष वस्त्रों तक के कारोबार में सक्रिय है। साल 1931 में स्थापित इस कंपनी का मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में है। कंपनी डेनिम, सूती और लिनेन के कपड़ों के साथ-साथ सूटिंग फैब्रिक और स्पोर्ट्सवियर का उत्पादन करती है। इसके अलावा, यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिधान ब्रांडों को भी फैब्रिक उपलब्ध कराती है।

मोदी ने प्लांट में ली जानकारी

प्लांट के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल के पदाधिकारियों से वहां तैयार किए जा रहे कपड़ों, खादी के परिधानों और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ‘अपना हुनर, अपनी पहचान’ पहल के तहत महिलाओं से संवाद किया और उनके कामकाज, अनुभवों तथा चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स की ओर से लगाए गए कपड़ों के प्रदर्शनी स्टॉल का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचने पर हेलीपैड पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

वायुसेना के एयर शो के भी साक्षी बने मोदी

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के ‘नमो घाट’ पर आयोजित होने वाले भारतीय वायुसेना दिवस के हवाई प्रदर्शन के भी साक्षी बने। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की थीम ‘गंगा के ऊपर उड़ान’ है।





Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

हिंदू देवी-देवताओं को न मानने की शपथ; सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ केस, Ncr Hindi News

Next Post

Hanuman Ansh BO: 79वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने किया चमत्कार, ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड पार किया 666 करोड़ का आकंड़ा

Next Post
Hanuman Ansh BO: 79वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने किया चमत्कार, ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड पार किया 666 करोड़ का आकंड़ा

Hanuman Ansh BO: 79वें दिन 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड पार किया 666 करोड़ का आकंड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement