• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पीएम मोदी-रक्षामंत्री राजनाथ आज बनेंगे वायुसेना के शौर्य के साक्षी, एयर शो देखने आएंगे काशी, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
October 25, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0
पीएम मोदी-रक्षामंत्री राजनाथ आज बनेंगे वायुसेना के शौर्य के साक्षी, एयर शो देखने आएंगे काशी, Uttar-pradesh Hindi News


पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम आज वाराणसी में वायुसेना के शौर्य के साक्षी बनेंगे। सभी एयर शो देखने काशी आएंगे। पीएम मोदी खोचवां (मिर्जामुराद) में अरविंद कपड़ा मिल्स का उद्घाटन भी करेंगे।

वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को काशी में वायुसेना के शौर्य के साक्षी बनेंगे। उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन, सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ समेत कई मंत्री रहेंगे। इससे पहले मोदी खोचवां (मिर्जामुराद) में अरविंद कपड़ा मिल्स का उद्घाटन करेंगे।

चेतक हेलीकॉप्टर पीएम पर करेगा पुष्पवर्षा

डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखने पीएम दिन में करीब एक बजे नमो घाट पहुंचेंगे। वहां चेतक हेलीकॉप्टर पुष्पवर्षा करेगा। करीब ढाई बजे वह पुलिस लाइन हेलीपैड और फिर हेलीकॉप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेंगे।

प्रधानमंत्री ने शेयर कीं एयर शो की तस्वीरें

प्रधानमंत्री ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वाराणसी एयर शो से जुड़ी 7 तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि ‘उलटी गिनती शुरू हो गई है। कल वाराणसी में गंगा के ऊपर पंखों का रोमांच।’

प्रधानमंत्री का आज पांच घंटे होगा काशी प्रवास

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह 10.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मिर्जामुराद में अरविंद मिल की नई इकाई के उ‌द्घाटन, नमो घाट पर एयर शो में मौजूदगी के बाद दोपहर दो बजे वह पुलिस लाइन लौटेंगे। यहां से हेलीकाप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेंगे। इस तरह उनका लगभग पांच घंटे तक काशी में प्रवास होगा।

जेन-जी आज प्रधानमंत्री मौदी की करेंगे अगवानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार के आगमन पर बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर नमो घाट तक, प्रमुख चौराहों, पार्कों और सड़कों को सजाया गया है। एयरपोर्ट से पुलिस लाइन होते हुए नमो घाट तक सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के होर्डिंग-बैनर लगे हैं। भाजपा की योजना के अनुसार पुलिस लाइन में जेन-जी मोदी की अगवानी करेंगे। यहां से नमो घाट तक 12 स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता ढोल- नगाड़ों की थाप और शंखनाद के बीच पुष्पवर्षा करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने शनिवार को गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बोले, सभी पदाधिकारी अपने साथ जेन-जी को भी स्वागत के लिए लाएं। काशी क्षेत्र के प्रभारी रमेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने भी दिशानिर्देश दिए। जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने बताया कि जिला संगठन की ओर से चार स्थानों-रेलवे पुल से पहलें, नमोघाट जाने वाली ढलान, मोड़ तथा नमोघाट स्थित सीएनजी स्टेशन के सामने प्रधानमंत्री का स्वागत होगा। बैठक में एमएलसी अश्विनी त्यागी भी रहे।

नमो घाट पर मोदी संग ये भी रहेंगेः नमो घाट पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक, प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण और राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत शामिल होंगे।





Source link

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

यूपी विधान परिषद चुनाव: 11 सीटों पर 54.58% मतदान, गोरखपुर-फैजाबाद में सबसे ज्यादा वोटिंग, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

MLC Elections: गोरखपुर से आगरा तक बवाल, सपाई-भाजपाई भिड़े, अखिलेश ने बूथ लूट का आरोप लगाया, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
MLC Elections: गोरखपुर से आगरा तक बवाल, सपाई-भाजपाई भिड़े, अखिलेश ने बूथ लूट का आरोप लगाया, Uttar-pradesh Hindi News

MLC Elections: गोरखपुर से आगरा तक बवाल, सपाई-भाजपाई भिड़े, अखिलेश ने बूथ लूट का आरोप लगाया, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement