Last Updated:
अरिजीत सिंह की आवाज के जादू का असर एक बार फिर दुनियाभर में देखा जा रहा है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने ‘फिर से’ को ग्रैमी अवॉर्ड्स की एक खास कैटेगरी के लिए पेश किया जा रहा है. इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. लेकिन गाने को अभी ऑफिशियली नॉमिनेशन नहीं मिला है. आइए जानते हैं कि ग्रैमी तक पहुंचने के लिए गाने को किन प्रोसेस से होकर गुजरना होगा.
अरिजीत सिंह का फिर दिखा जलवा (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के सुपरहिट साउंडट्रैक को 2027 के ग्रैमी पुरस्कार में आठ श्रेणियों में चुनाव के लिए भेजा गया है. अरिजीत सिंह के गाने ‘फिर से’ ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक खास मुकाम मिला है. इसका मतलब यह नहीं है कि गाने को आधिकारिक तौर पर ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिल गया है.
अरिजीत सिंह के गाए गाने को ‘विजुअल मीडिया के लिए बेस्ट सॉन्ग’ श्रेणी के लिए भेजा गया है. ‘बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस’ में ‘आरी आरी’, ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस’ में ‘जान से गुजरते हैं’ को विचार के लिए भेजा गया है. पॉप, रैप, जैसी श्रेणियों में गाने भेजे गए हैं.
ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए किया जा रहा विचार
अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने ‘फिर से’ को ग्रैमी अवॉर्ड्स की बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया कैटेगरी में विचार के लिए पेश किया गया है. अरिजीत ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने ‘फिर से’ को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए विचारार्थ पेश किया गया है. लेकिन यहां ये समझना जरूरी है कि ग्रैमी के लिए विचार किए जाने और आधिकारिक नॉमिनेशन मिलने में अंतर होता है. गाने को आगे रिकॉर्डिंग अकादमी की पात्रता संबंधी जांच और वोटिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसके बाद ही पता चलेगा कि इसे अंतिम नामांकन मिलता है या नहीं.
वायरल हुई पोस्ट (फोटो साभार: @arijitsingh)
अरिजीत ने पोस्ट शेयर की दी जानकारी
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज के दीवाने लोगों के लिए अच्छी खबर है. अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस खबर को साझा किया और गाने को प्यार देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने बताया कि फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने ‘फिर से’ को ग्रैमी अवॉर्ड्स की बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया कैटेगरी में विचार के लिए पेश किया गया है.उन्होंने लिखा आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया.
बता दें कि इस फिल्म के संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए टी-सीरीज और बी62 स्टूडियोज ने एक कैंपेन शुरू किया है. इसके तहत फिल्म के साउंडट्रैक एल्बम के साथ कई अलग-अलग गानों को भी विभिन्न कैटेगरी में विचार के लिए पेश किया गया है. इन गानों में ‘फिर से’ के अलावा ‘आरी आरी’, ‘जान से गुजरते हैं’, ‘कन्हैया’ और ‘जाइए सजना’ जैसे ट्रैक भी शामिल हैं. इस कैंपेन का मकसद फिल्म के संगीत को दुनिया भर के श्रोताओं तक पहुंचाना और अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत में इसकी पहचान बढ़ाना है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. खबर में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस फ्रेंचाइजी ने भारत में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें
