• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Hanuman Ansh 68 Vs Drishyam 3 11 Days: 10वें हफ्ते में भी मंगलमय ‘हनुमान अंश’, 11 दिनों में ‘दृश्यम 3’ हुई पंचर?

Admin by Admin
October 13, 2026
in मनोरंजन
0
Hanuman Ansh 68 Vs Drishyam 3 11 Days: 10वें हफ्ते में भी मंगलमय ‘हनुमान अंश’, 11 दिनों में ‘दृश्यम 3’ हुई पंचर?


Last Updated:October 13, 2026, 14:31 IST

Drishyam 3 Days 11 vs Hanuman Ansh 10 week: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ और ‘दृश्यम 3’ के आंकड़े दिलचस्प तस्वीर पेश कर रहे हैं. एक फिल्म 10वें हफ्ते में भी कमाई कर रही है, तो दूसरी ने महज 11 दिनों में 315 करोड़ रुपये से ज्यादा का भारत नेट कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, सोमवार को ‘दृश्यम 3’ की कमाई में बड़ी गिरावट आई. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाती है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक तरफ भक्ति की शक्ति की चर्चा है तो दूसरी तरफ सस्पेंस का जादू फीका पड़ता नजर आ रहा है. कहीं बजरंगबली के नाम की गूंज है तो कहीं दर्शकों की पसंद का गणित उलझा हुआ है. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने शुरुआत में खूब दम दिखाया, लेकिन अब इसकी रफ्तार को लेकर सवाल उठने लगे हैं. उधर, आध्यात्मिक रंग में रंगी ‘हनुमान अंश’ लंबे समय से सिनेमाघरों में डटी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर आंकड़ों का खेल बड़ा दिलचस्प हो गया है. एक तरफ 10वें हफ्ते में भी ‘हनुमान अंश’ की कमाई जारी है तो दूसरी तरफ 11 दिनों में ‘दृश्यम 3’ का कुल कलेक्शन 315 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट सोमवार को आया, जब अजय देवगन की फिल्म की कमाई 22.50 करोड़ से सीधे 6.25 करोड़ रुपये पर आ गई. आखिर किसकी नैया पार लगेगी और किसकी कमाई को लगेगा झटका? 10वें हफ्ते और 11 दिनों के इस बॉक्स ऑफिस मुकाबले में दिलचस्प मोड़ आ गया है. फाइल फोटो.

बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो अलग-अलग फिल्मों की सफलता के चर्चे जोरों पर हैं. एक तरफ अजय देवगन स्टारर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ अपनी रिलीज के पहले 11 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, तो दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ ने अपने 68वें दिन तक पहुंचकर यह साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट में दम हो, तो फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में राज कर सकती है. फाइल फोटो.

2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में उतरी ‘दृश्यम 3’ ने गांधी जयंती के मौके पर बंपर ओपनिंग की थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) को 15,759 शोज के साथ 62.00 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया था, जिसमें ऑक्यूपेंसी 60.1% दर्ज की गई थी. इसके बाद पहले शनिवार को 53.50 करोड़ रुपये और पहले रविवार को 61.00 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही तहलका मचा दिया था. फाइल फोटो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पहले सोमवार से फिल्म ‘दृश्यम 3’की कमाई में गिरावट शुरू हो गई. चौथे दिन इसने 21 करोड़ रुपये कमाए. पांचवें दिन कलेक्शन 19.50 करोड़ रुपये, छठे दिन 15.50 करोड़ रुपये और सातवें दिन 13 करोड़ रुपये रहा. पहला हफ्ता पूरा होने तक फिल्म ने भारत में कुल 245.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. रफ्तार देख लग रहा था कि दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई बढ़ेगी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नजारा कुछ और ही नजर आ रहा है. फाइल फोटो.

दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में मामूली सुधार हुआ और इसने 14.50 करोड़ रुपये कमाए. शनिवार को कलेक्शन बढ़कर 26.50 करोड़ रुपये पहुंच गया. रविवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये जुटाए. लेकिन दूसरे सोमवार को कमाई में फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई. 12 अक्तूबर यानी दूसरी सोमवार को ‘दृश्यम 3’ ने भारत में 6.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह पिछले दिन के 22.50 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 72.2 फीसदी की गिरावट है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी घटकर 11 फीसदी रह गई, जबकि सिनेमाघरों में इसके 13,605 शो चले. 11 दिनों के दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 315.25 करोड़ रुपये हो गया है. दूसरे वीकेंड पर शनिवार और रविवार को कमाई में उछाल देखने को मिला था, लेकिन सोमवार की गिरावट ने इसकी रफ्तार में फिर पंचर हो गया. फाइल फोटो.

जहां एक तरफ ‘दृश्यम 3’ अपनी तेज रफ्तार के लिए जानी जा रही है. वहीं ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस सफर एक मिसाल बन चुका है. फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही थी, जहां पहले हफ्ते में इसने केवल 1.08 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 0.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म ने जो रफ्तार पकड़ी, उसने सबको हैरान कर दिया. तीसरे हफ्ते में कलेक्शन उछलकर 10.40 करोड़ रुपये हो गया. फाइल फोटो.

चौथे हफ्ते में यह आंकड़ा 61.00 करोड़ रुपये और पांचवें हफ्ते रुपये में अपने चरम पर पहुंचकर 90.25 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. छठे हफ्ते में ये आंकड़ा 80.25 करोड़ रुपये और सातवें हफ्ते में 44.80 करोड़ रुपये कमाने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए रखी. आठवें हफ्ते में इसने 29.20 करोड़ रुपये और नौवें हफ्ते में 10.60 करोड़ रुपये कमाए.  फाइल फोटो.

10वें हफ्ते में फिल्म की कमाई में भले गिरावट आई हो, लेकिन फिल्म ने दसवें हफ्ते के पहले चार दिनों में फिल्म की कमाई 7.75 करोड़ रुपये रही. सोमवार को इसकी ऑक्यूपेंसी 13.6 फीसदी दर्ज की गई और 2,684 शो चले. फाइल फोटो.

बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का सफर अलग-अलग रहा है. ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन से शानदार कमाई की और 11 दिनों में भारत में 315.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया. हालांकि, दूसरे सोमवार को इसकी कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं, ‘हनुमान अंश’ दसवें हफ्ते में भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है और लगातार कमाई कर रही है. लेकिन देखने वाली बात ये हैं कि’दृश्यम 3′ आने वाले दिनों में फिर रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं. दूसरी तरफ, ‘हनुमान अंश’ अपनी कमाई का सिलसिला 10 हफ्ते के बाद भी कितने दिन और जारी रखती है. फाइल फोटो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.
First Published :

October 13, 2026, 14:31 IST



Source link

Views: 5
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. क्राइम ब्रांच का बताकर आरोपियों ने टीवीएस एजेंसी मालिक को मारपीट कर जबरन गाड़ी में बैठाया, मची सनसनी

Next Post

UP में स्थित मां का वो धाम, जिसका पाकिस्तान के मंदिर से है संबंध, भक्तों को अंदर जाने की इजाजत नहीं

Next Post
UP में स्थित मां का वो धाम, जिसका पाकिस्तान के मंदिर से है संबंध, भक्तों को अंदर जाने की इजाजत नहीं

UP में स्थित मां का वो धाम, जिसका पाकिस्तान के मंदिर से है संबंध, भक्तों को अंदर जाने की इजाजत नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement