• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

स्पाइन सर्जरी के बाद नुसरत भरूचा का पहला वीडियो वायरल, बेड पर बैठ खाती दिखीं खाना, ‘गेरुआ’ गाने का उठाया लुत्फ

Admin by Admin
October 13, 2026
in मनोरंजन
0
स्पाइन सर्जरी के बाद नुसरत भरूचा का पहला वीडियो वायरल, बेड पर बैठ खाती दिखीं खाना, ‘गेरुआ’ गाने का उठाया लुत्फ


Last Updated:October 12, 2026, 23:47 IST

स्पाइन सर्जरी के बाद अस्पताल से नुसरत भरूचा की पहली झलक सामने आ गई है. बाली ट्रिप के दौरान रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने के बाद उनका इन दिनों मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह अब तेजी से रिकवर कर रही हैं. सामने आए वीडियो में नुसरत मेडिकल स्टाफ की मदद से खाना खाते हुए मुस्कुराती और बातचीत करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस ने राहत की सांस ले रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अस्पताल से नुसरत भरूचा का पहला वीडियो वायरल, बेड पर बैठ खाती दिखीं खानाZoom

नुसरत भरूचा की तबीयत में हो रहा सुधार. (फोटो साभार: Instagram@nushrrattbharuccha)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बाली में एक खतरनाक हादसे में उनकी रीढ़ में गंभीर चोट आई थी. हालांकि, वह वह तेजी से रिकवर कर रही हैं और अब उनका हॉस्पिटल से पहला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस हॉस्पिटल बेड पर आराम से बैठी नजर आ रही हैं और मेडिकल स्टाफ उन्हें खाना खाने में मदद कर रहा है. पिछले कुछ दिन उनके लिए बेहद मुश्किल भरे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नुसरत के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान साफ दिख रही है.

अस्पताल के इस माहौल में भी नुसरत भरूचा को बॉलीवुड गानों का लुत्फ उठा रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके कमरे में लगे टीवी पर शाहरुख खान और काजोल का आइकॉनिक रोमांटिक गाना ‘गेरुआ’ चल रहा था.

हॉस्पिटल से वायरल हुआ नुसरत भरूचा का वीडियो

पैपराजी पेज मामाराजी ने इस वीडियो को पोस्ट किया है और इसमें नुसरत भरूचा अस्पताल के कपड़ों में नजर आ रही हैं और खुद को कंबल से ढककर सीधी बैठी हुई हैं. उनके हाथ में आईवी ड्रिप भी लगी देखी जा सकती है. वीडियो में एक नर्स नुसरत को अपने हाथों से खाना खिलाती नजर आ रही है, जबकि दूसरा मेडिकल स्टाफ पास में ही खड़ा है. इस दौरान नुसरत लगातार मुस्कुरा रही हैं और खाने के बीच उनसे हंसी-मजाक और बातचीत करती दिख रही हैं. यहां पर देखिए नुसरत भरूचा का वायरल वीडियो…

शाहरुख खान-काजोल के गाने का उठाया लुत्फ

इसके बाद वीडियो का कैमरा कमरे की दीवार पर लगे टीवी की तरफ घूमता है, जहां रोहित शेट्टी की 2015 की फिल्म ‘दिलवाले’ का पॉपुलर गाना ‘गेरुआ’ चल रहा है, जिसमें शाहरुख खान और काजोल रोमांस करते नजर आ रहे हैं. नुसरत के खाना खाने के दौरान बैकग्राउंड में यही रोमांटिक गाना बज रहा होता है.

बाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा

इसी महीने की शुरुआत में जब नुसरत भरूचा काम के सिलसिले से और छुट्टियां मनाने बाली गई थीं, तभी वहां उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था. उनके पब्लिसिस्ट ने तब इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है.

मुंबई में हुई नुसरत भरूचा की सर्जरी

वहां डॉक्टरों द्वारा स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस के जरिए मुंबई वापस लाने के इंतजाम किए गए थे. 2 अक्टूबर को उनके मुंबई पहुंचने के विजुअल सामने आए थे, उनमें एक्ट्रेस स्ट्रेचरी पर नजर आई थीं. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. उनकी टीम ने इलाज और रिकवरी के इस दौर में सभी से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की थी. बाद में रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि मुंबई पहुंचने के बाद नुसरत की स्पाइन सर्जरी हुई है और डॉक्टर्स ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 12, 2026, 23:47 IST





Source link

Views: 4
Post image
Previous Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज पैसों को लेकर रहें सावधान, बिजनेस में लाभ के योग, पार्टनर से हो सकता है झगड़ा

Next Post

UP Election 2027: अखिलेश के परिवारवाद पर BJP का बड़ा हमला, PDA के दम पर सपा ने दिया जवाब

Next Post
UP Election 2027: अखिलेश के परिवारवाद पर BJP का बड़ा हमला, PDA के दम पर सपा ने दिया जवाब

UP Election 2027: अखिलेश के परिवारवाद पर BJP का बड़ा हमला, PDA के दम पर सपा ने दिया जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement