• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एकता कपूर के लिए 2008 रहा सबसे मुश्किल, बेटे के जन्म के बाद डिप्रेशन से जूझ रही थीं TV क्वीन, बयां किया दर्द

Admin by Admin
October 12, 2026
in मनोरंजन
0
एकता कपूर के लिए 2008 रहा सबसे मुश्किल, बेटे के जन्म के बाद डिप्रेशन से जूझ रही थीं TV क्वीन, बयां किया दर्द


Last Updated:October 12, 2026, 09:10 IST

एकता कपूर को टीवी क्वीन के नाम से जाना जाता है. उन्होंने महज 17 साल की उम्र में काम करना शुरू किया था और अब एकता को इंडस्ट्री में 3 दशक से लंबा समय हो चुका है. लंबे समय तक टीवी पर एकतरफा राज करने वाली एकता कपूर ने अपने दम पर साम्राज्य खड़ा किया है. वो करोड़ों के बिजनेस की मालकिन हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. एकता कपूर ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के शो बियर बाइसेप पर शिरकत की. इस इंटरव्यू में टीवी क्वीन ने अपने करियर और अपनी फिल्मों के बारे में खुलकर बात की. एकता कपूर ने रणवीर के शो पर अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद किया.

टीवी क्वीन ने बियर बाइसेप को बताया कि उनकी जिंदगी में दो बार ऐसे पल आए जब वो टूट गई थी. साल 2008 करियर के हिसाब से उनके लिए सबसे मुश्किल साल था. वहीं पर्सनल लाइफ के लिए 2020-2021 काफी मुश्किल रहा.

एकता कपूर का कहना है कि साल 2008 में उन्होंने काफी कुछ झेला. उनके करियर पर काफी असर पड़ा. वो प्रोफेशनल फ्रंट पर उनके लिए सबसे मुश्किल दौर था. एकता ने बताया कि 2008 के मुश्किल दौर से उन्होंने कई अहम सबक सीखे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उनके मुताबिक, किसी भी प्रोफेशनल डील में जरूरी बातों को लिखित रूप में रखना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि कंपनियों के साथ काम करते समय केवल लोगों पर भरोसा करना काफी नहीं होता, क्योंकि प्रोफेशनल्स के बदलने के साथ काम करने का तरीका भी बदल सकता है.

एकता ने माना कि करियर की शुरुआत से ही उन्हें सफलता मिलने लगी. इस वजह से वो मानने लगी थीं कि वो जो भी करती हैं, वह बेहतरीन होता है. लेकिन धीरे-धीरे उन्हें समझ आया कि हर किसी से अच्छा काम हो सकता है और गलतियां भी हो सकती हैं. उन्होंने कहा, ‘ओवरकॉन्फिडेंस स्वैग नहीं, बेवकूफी है. आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने के लिए ओवरकॉन्फिडेंस की जरूरत नहीं होती’.

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के साथ ऐसे रिश्ते बनाने चाहिए, जो सिर्फ सफलता पर निर्भर न हों. उनके मुताबिक, करियर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन इंसान की विश्वसनीयता और काम के प्रति ईमानदारी हमेशा बनी रहनी चाहिए.. एकता कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की. वो कहती हैं कोरोना काल उनकी पर्सनल लाइफ के लिए काफी चैलेंजिंग रहा.

टीवी क्वीन एकता कपूर का कहना है कि कोरोना में वो पहली बार इतने लंबे समय के लिए घर पर थीं. वो इससे पहले कभी इतने समय के लिए घर पर नहीं थीं. उस वक्त वो आसपास के लोगों को जाता देख रही थीं. इससे पहले एकता कपूर ने कभी इतने लोगों को मरता नहीं देखा था.

वो रणवीर से कहती हैं कि भले ही उन्होंने अपने बेटे को बायोलॉजिकली जन्म नहीं दिया है लेकिन वो पोस्टपॉर्टम का शिकार थीं. वो डिप्रेशन से जूझ रही थीं. इन वजहों से साल 2020-2021 में उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी असर पड़ा था और पर्सनल लाइफ पर भी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 12, 2026, 09:10 IST



Source link

Views: 4
Post image
Previous Post

Divya Mittal News: दिव्या मित्तल सपा या कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेंगी चुनाव? कहा- बहुत जल्द खुलासा करेंगी

Next Post

म्योरपुर. रामलीला में ताड़का वध का महा-मंचन! रामु प्रसाद की अदाकारी ने बांधा समां

Next Post

म्योरपुर. रामलीला में ताड़का वध का महा-मंचन! रामु प्रसाद की अदाकारी ने बांधा समां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement