Last Updated:
UP Weather News Live: गौतमबुद्ध नगर जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि से ही बारिश का सिलसिला जारी है. बारिश के साथ-साथ तेज हवा भी चल रही है.
मौसम अपडेट
लखनऊः दिल्ली-एनसीआर, खासकर गाजियाबाद में देर रात से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ घंटों तक तेज बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है और वातावरण में ठंडक महसूस की जा रही है. अब तक पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही थी, लेकिन अब मैदानी इलाके भी इससे अछूते नहीं हैं. यही वजह है कि बीती देर रात से दिल्ली-एनसीआर समेत गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है. यहां पढ़ें मौसम के पल-पल के अपडेट्स…
चित्रकूट में चल रही हैं ठंडी हवाएं
चित्रकूट में सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई है. ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे लोगों को सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है. मौसम में आए इस बदलाव से सुबह का वातावरण सुहावना बना हुआ है.हालांकि अब हल्की हल्की धूप भी निकल रही है.
गोंडा में सुबह से ही निकली धूप
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सोमवार सुबह से ही धूप निकली हुई है. मौसम साफ है और आसमान में फिलहाल बादल नजर नहीं आ रहे हैं.
आगरा में साफ है मौसम
उत्तर प्रदेश के आगरा में आज सुबह मौसम साफ बना हुआ है. हालांकि, आसमान में हल्के-हल्के बादल भी दिखाई दे रहे हैं. सुबह से चल रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया है. लोगों को सुबह के समय हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है. घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हो रही है. मौसम में आए इस बदलाव के चलते सुबह का वातावरण खुशनुमा नजर आ रहा है. फिलहाल आसमान में हल्के बादलों के बीच मौसम साफ दिखाई दे रहा है.
गाजियाबाद में झमाझम बारिश
गाजियाबाद में रविवार रात से तेज हवाओं के बाद बारिश शुरू हो गई. रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला. हालांकि सोमवार सुबह हल्की बारिश लेकिन ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया है. बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है.
15 अक्टूबर से सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ
बीते रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद और बरेली में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांधी हुई, वहीं मेरठ और शामली में ओले तक गिरे. जबकि बिजनौर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं. लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 15 अक्तूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश और पूर्वी तराई के जिलों में फिर हल्की बारिश हो सकती है.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें

