• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘दृश्यम 3’ के लिए नहीं थीं डेट्स, फिर जयदीप अहलावत ने क्यों भरी हामी? बोले- अब नहीं निभाना चाहता पुलिस का रोल

Admin by Admin
October 11, 2026
in मनोरंजन
0
‘दृश्यम 3’ के लिए नहीं थीं डेट्स, फिर जयदीप अहलावत ने क्यों भरी हामी? बोले- अब नहीं निभाना चाहता पुलिस का रोल


Last Updated:October 11, 2026, 16:23 IST

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ रही है. फिल्म में पुलिस अफसर राजवीर सिंह तोमार के कड़क रोल में जयदीप अहलावत की अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है. इस मूवी की सफलता का जश्न मना रहे जयदीप ने अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने खुलासा किया कि शुरुआती समय की दिक्कतों के बावजूद उन्होंने यह रोल क्यों चुना. इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि अब वह पर्दे पर बार-बार पुलिसवाले का किरदार नहीं निभाना चाहते हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'दृश्यम 3' के लिए नहीं थीं डेट्स, फिर जयदीप अहलावत ने क्यों भरी हामी? Zoom

‘दृश्यम 3’ की सक्सेस से खुश हैं जयदीप अहलावत. (फोटो: Instagram@jaideepahlawat)

नई दिल्ली. अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ में जयदीप अहलावत ने पुलिस अफसर राजवीर सिंह तोमार का रोल निभाया है. उनके कड़क किरदार को खूब सराहा जा रहा है. फिल्म को मिल रही जबरदस्त सफलता से वह काफी खुश हैं, लेकिन इसके साथ ही जयदीप ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. उनका कहना है कि अब वह पुलिस वाले रोल से पूरी तरह ब्रेक लेना चाहते हैं. जयदीप ने साफ कर दिया है कि आगे से अलग-अलग तरह के चैलेंजिंग किरदार चुनना पसंद करेंगे. एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने ‘दृश्यम 3’ के लिए हामी क्यों भरी थी.

वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में ‘दृश्यम 3’ का हिस्सा बनने के सवाल पर जयदीप अहलावत ने बताया कि जब उनके पास यह ऑफर आया था, तो सबसे बड़ी चुनौती डेट्स की थी. वह इस फिल्म को करना तो बहुत चाहते थे, लेकिन समझ नहीं पा रहे थे कि अपने बिजी शेड्यूल में इसे कैसे फिट करें. हालांकि, बाद में उन्होंने और मेकर्स ने मिलकर इसका रास्ता निकाल लिया.

जयदीप अहलावत ‘दृश्यम 3’ के लिए क्यों भरी हामी?

जयदीप ने बताया कि क्रिएटिव तौर पर किरदार इतना दमदार और शानदार तरीके से लिखा गया था कि इसके लिए हां कहने में उन्हें बिल्कुल भी वक्त नहीं लगा. उन्होंने बताया, ‘जब यह रोल मेरे पास आया था, तो मैं अपनी डेट्स को लेकर काफी परेशान था. मैं बहुत दिल से यह फिल्म करना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कि इसे अपने शेड्यूल में कैसे मैनेज करूं. लेकिन आखिरकार मेकर्स और मैंने मिलकर इसे संभाल लिया और भगवान का शुक्र है कि हमारा वह फैसला बेहद समझदारी भरा निकला. जहां तक किरदार की बात है, वह इतनी मजबूती से लिखा गया था कि क्रिएटिव लेवल पर इसके लिए हां कहने में एक सेकंड भी नहीं लगा.

बार-बार नहीं निभाना चाहते पुलिसवाले का रोल

जयदीप अहलावत जब से पूछा गया कि किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता किसी एक्टर के करियर को कैसे बदलती है, तो उन्होंने खुलकर बात की. उन्होंने माना कि वह अभी ठीक से नहीं जानते कि इससे उनके करियर में क्या बदलाव आएगा, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जो भी होगा, अच्छा ही होगा. जयदीप ने कहा, ‘देखिए, ब्लॉकबस्टर सक्सेस मुझे सच में नहीं पता कि यह मेरे करियर को कैसे बदलेगी, पर जो भी हो, उम्मीद है कि अच्छा बदलाव लाएगा. मैं चाहता हूं कि मुझे बेहतरीन और चैलेंजिंग रोल्स के ऑफर्स मिलें. भगवान से दुआ है कि मुझसे बार-बार पुलिस वाले का रोल निभाने के लिए ना कहा जाए.’

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 11, 2026, 16:23 IST





Source link

Views: 6
Post image
Previous Post

UP Congress, Aradhana Mishra, Ajay Rai News, UP Congress News

Next Post

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे किनारे बनने जा रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, अब इटावा के युवाओं को घर बैठे मिलेगा रोजगार

Next Post
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे किनारे बनने जा रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, अब इटावा के युवाओं को घर बैठे मिलेगा रोजगार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे किनारे बनने जा रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, अब इटावा के युवाओं को घर बैठे मिलेगा रोजगार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement