Last Updated:
जीनत अमान की जिंदगी में कई ऐसे दौर आए, जब उन्होंने अपने दर्द को फैंस के साथ शेयर किया. उनके कई किस्से आज भी सुने जाते हैं. लेकिन अब उनके चचेरे भाई और अभिनेता रजा मुराद ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों की बात की है. उन्होंने संजय खान के साथ जीनत के कथित विवाद पर पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी को भी महिला पर हाथ उठाने का हक नहीं है. इतना ही नहीं, उन्होंने जीनत के बचपन के दिन और उनकी मुश्किलों पर भी बात की है.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान की निजी जिंदगी को लेकर आपने अब तक कई किस्से सुने होंगे. खुद एक्ट्रेस भी अपने दर्द का जिक्र अपनी पोस्ट में करती हैं. लेकिन अब उनके चचेरे भाई और अभिनेता रजा मुराद ने उनकी जिंदगी के कई पुराने किस्सों को याद किया है. एक पॉडकास्ट में उन्होंने जीनत के बचपन, परिवार से जुड़ी कई ऐसी बातें कहीं जो आपने अब तक नहीं सुनी होगी. (फोटो साभार:Instagram@razamurad1950)
इस दौरान रजा मुराद ने जीनत की परेशानियों और उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने संजय खान के साथ जीनत के रिश्ते और उस रिश्ते में जीनत के झेले गए दर्द और उस घटना का भी जिक्र किया, जब जीनत ने काफी कुछ झेला है. रजा ने इस मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को महिला के साथ हिंसा करने का अधिकार नहीं है.
रजा मुराद ने हाल ही में विक्की ललवानी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि जीनत अमान के पिता और उनकी मां सगे भाई-बहन थे. इसी वजह से जीनत और उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता था. जीनत अमान को घर में प्यार से ‘बब्बूशाह’ नाम से बुलाया जाता था.
(फोटो साभार: Instagram@razamurad1950)
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने बताया कि जीनत के माता पिता उस वक्त अलग हो गए थे, जब उनकी उम्र काफी कम थी. उन्हें कभी अपने पिता तो कभी अपनी मां के पास रहना पड़ता था. लेकिन रजा और उनके पिता की बॉन्डिंग बहुत अच्छी थी, दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे.
रजा ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि जिन बच्चों के माता पिता अलग हो जाते हैं, उनकी जिंदगी पर इसका बहुत गहरा असर पड़ सकता है. जीनत अपने माता-पिता की इकलौती संतान थीं. छोटी सी उम्र में परिवार को टूटते देखना उनके लिए बहुत बुरा एक्सपीरियंस था. हालांकि बाद में उनके माता पिता ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़कर दूसरी शादियां भी कर लीं.
रजा ने बताया कि जीनत को जिंदगी में वो प्यार कभी नहीं मिला, जो बच्चे को अपने घर में मिलता है. क्योंकि टूटते परिवार के बीत कहीं न कहीं वह अकेलापन उनके साथ बना. इसके अलावा उन्होंने जीनत अमान और संजय खान के रिश्ते पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जीनत लोनावला से मुंबई आई थीं और इसी दौरान संजय खान के साथ उनका विवाद हुआ.’
रजा के मुताबिक इस घटना में हिंसा हुई थी और जीनत की आंख पर इसका असर पड़ा. रजा ने कहा कि अगर कोई ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ता बनाता है, जो पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, इस तरह के रिश्तों में आगे आने वाली परेशानियों के बारे में भी सोचना चाहिए. उस समय संजय खान की शादी जरीन खान से हो चुकी थी.
बता दें कि अपनी बात में उन्होंने कहा कि जीनत अमान और संजय खान की शादी साल 1978 में हुई थी. लेकिन जीनत के सासथ कथित मारपीट और उनकी आंख को चोट पहुंचने की खबरें कई सालों तक सामने आती रही हैं.लेकिन संजय खान इन आरोपों को नकारते रहे हैं. उन्होंने कहा कि चाहे जो भी परिस्थितियां रही हों, लेकिन हिंसा को कभी भी कहीं भी जायज नहीं ठहराया जा सकता. उनका कहना था कि किसी महिला पर हाथ उठाना गलत है और किसी को भी ऐसा करने का अधिकार नहीं है.

