मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन

जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 21 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड, जिला अस्पताल के सामने, लोढ़ी, राबर्ट्सगंज परिसर में लगेगा।रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की करीब सात कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें यूनो मिन्डा लिमिटेड गुरुग्राम, माहिल आनन्द फिल्टर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, स्टार सिर्टड प्रोडेक्स लिमिटेड नोएडा, यूनिवर्सल आडियल सेवा समिति सोनभद्र, कैसपार माइक्रो क्रेडिट सोनभद्र, सुलेरा इंडस्ट्रीज सोनभद्र और फ्लिपकार्ट सोनभद्र शामिल हैं। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन कार्यालय ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार संबंधित नियोजकों द्वारा मौके पर लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में पहुंचना होगा।रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इसमें शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को यात्रा व्यय भी देय नहीं होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अधिक से अधिक योग्य बेरोजगार युवाओं से रोजगार मेले में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

