• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

CJP प्रोटेस्ट के बीच नोएडा में कैसे हैं हालात? चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती, बेरिगेटिंग लगाकर हो रही जांच

Admin by Admin
October 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
CJP प्रोटेस्ट के बीच नोएडा में कैसे हैं हालात? चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती, बेरिगेटिंग लगाकर हो रही जांच


नोएडा: दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्ध नगर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. बॉर्डर पर बैरिकेडिंग के साथ संदिग्ध और भारी वाहनों की जांच की जा रही है. मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात है. हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही सामान्य बनी हुई है.

संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और निगरानी कड़ी
पुलिस की ओर से यह कदम कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए उठाया गया है. दिल्ली पुलिस ने बेरिगेटिंग पर धारा 163 का फ्लैक्सी बैनर भी लगाया हुआ है, ताकि एंट्री करने वालों को पता चल सके. नोएडा पुलिस के मुताबिक, कमिश्नरेट क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है और इसके तहत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं.

पुलिस संदिग्ध वाहनों और भारी वाहनों की जांच
नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर ज्वाइंट सीपी, एडीसीपी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है. आपको बता दें कि नोएडा पुलिस संदिग्ध वाहनों और भारी वाहनों को रोककर उनकी जांच कर रही है. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर बैरिकेडिंग के जरिए वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की व्यवस्था भी की गई है. दिल्ली पुलिस की ओर से भी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाई गई है. पुलिस की सक्रियता के बीच फिलहाल यातायात सामान्य रूप से चल रहा है.

नोएडा के जगहों पर पुलिस की खास नजर
गौतमबुद्ध नगर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि कमिश्नरेट क्षेत्र में धारा 163 लागू होने के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है. उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों और दुर्गा पूजा से जुड़ी गतिविधियों के दौरान लोगों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस व्यवस्था की गई है. उनके मुताबिक, सभी जगह स्थिति सामान्य है और लोगों का आवागमन भी सामान्य रूप से जारी है. पुलिस अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल नोएडा में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है. जरूरत के अनुसार कुछ लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है, जो सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है.

प्रदर्शन की नहीं मिली थी CJP को अनुमति
यह सुरक्षा व्यवस्था ऐसे समय में की गई है, जब एक संगठन सीजेपी की ओर से दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किए जाने और अनुमति मांगे जाने की बात सामने आई थी. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी. पुलिस की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधों और सुरक्षा इंतजामों को लागू किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने पहले हुए प्रदर्शन के दौरान नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए इस बार अनुमति नहीं देने की बात कही थी. हालांकि, मौजूदा स्थिति में चिल्ला बॉर्डर पर किसी तरह के तनाव या यातायात बाधित होने की सूचना नहीं है. पुलिस की तैनाती का उद्देश्य किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के साथ आम लोगों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखना है.

सोशल मीडिया पर भी खास नजर
पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रख रही है. ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्रा के मुताबिक, ऐसी पोस्ट और संदेशों पर नजर रखी जा रही है, जो कानून व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं या धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हो. उन्होंने कहा कि यदि किसी गतिविधि से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.



Source link

Views: 5
Post image
Previous Post

Dhurandhar Grammy: बॉक्स-ऑफिस के बाद अब ‘धुरंधर 2’ के गानों का धमाल, ग्रैमी अवॉर्ड्स में मारी एंट्री

Next Post

कैटरीना कैफ ने दिया करारा जवाब, बॉडी शेमिंग के बाद स्टाइलिश लुक में ढाया कहर, फोटोज देख ट्रोल्स की हुई बोलती बंद

Next Post
कैटरीना कैफ ने दिया करारा जवाब, बॉडी शेमिंग के बाद स्टाइलिश लुक में ढाया कहर, फोटोज देख ट्रोल्स की हुई बोलती बंद

कैटरीना कैफ ने दिया करारा जवाब, बॉडी शेमिंग के बाद स्टाइलिश लुक में ढाया कहर, फोटोज देख ट्रोल्स की हुई बोलती बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement