• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP News Live: दिल्ली में संभावित प्रदर्शन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें अचानक रद्द

Admin by Admin
October 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP News Live: दिल्ली में संभावित प्रदर्शन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें अचानक रद्द


सराय काले खाँ और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन अस्थायी रूप से रहेंगे बंद
मेरठ: दिल्ली में सराय काले खाँ और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन 09 अक्टूबर की रात से 10 अक्टूबर 2026 की रात 10:00 बजे तक बंद रहेंगे. हालांकि, इस दौरान आनंद विहार (दिल्ली) से मोदीपुरम के बीच नमो भारत ट्रेन सेवाएँ पूरी तरह से अपने तय समय पर सुचारू रूप से परिचालित होती रहेंगी. यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसी आधार पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके.

इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी: जांच में दोषी मिलने पर भी भ्रष्टाचारियों का पद पर बने रहना प्रशासनिक शिथिलता का प्रमाण
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एटा जिले में भ्रष्टाचार के एक मामले की सुनवाई के दौरान गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने के बावजूद भ्रष्टाचारियों का अपने पदों पर बने रहना अधिकारियों की घोर निष्क्रियता और व्यवस्था की गंभीर शिथिलता को उजागर करता है. चीफ जस्टिस अरुण भंसाली और जस्टिस क्षितिज शैलेंद्र की डिवीजन बेंच ने राम कुमार द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इस बात पर गहरा आश्चर्य जताया कि 27 नवंबर 2024 की जांच रिपोर्ट, जिसमें क्षेत्र पंचायत के प्रशासक को दोषी ठहराया गया था, याचिका दाखिल होने के लगभग दो साल बाद जिला मजिस्ट्रेट के संज्ञान में आई. अदालत ने पाया कि जांच रिपोर्ट आने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जबकि आरोपी प्रशासक पर अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर और नियुक्ति आदेश के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर बड़े नीतिगत फैसले लेने के गंभीर आरोप हैं. सुनवाई के दौरान सरकार के स्थायी अधिवक्ता ने कोर्ट को अवगत कराया कि अब आरोपी प्रशासक को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई से पूर्व प्रतिवादी को पद से हटाने की कार्रवाई पूरी की जाए, उनके कार्यकाल की सभी गतिविधियों का पूरा विवरण प्रस्तुत किया जाए तथा वित्तीय गबन या नुकसान की वसूली के लिए उठाए गए कदमों को स्पष्ट किया जाए, जिसके लिए मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर 2026 तय की गई है.

अमरोहा: स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
अमरोहा: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘एक कचौरी, दो समोसा’ गाना काफी ट्रेंड कर रहा है, और अब इसका क्रेज स्कूलों के अंदर तक पहुंच गया है. गजरौला क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली बच्चे क्लासरूम के अंदर इसी ट्रेंडिंग गाने पर रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के स्तर और शिक्षकों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि, यह वीडियो कब बनाया गया और जिस वक्त यह रील बनाई जा रही थी, उस दौरान शिक्षक क्लासरूम में मौजूद थे या नहीं, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.



कानपुर में कई ट्रेनें कैंसिल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली निर्धारित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है. रेलवे ने यह कदम दोनों स्टेशनों के आसपास भारी सड़क जाम की आशंका को देखते हुए उठाया है. रेलवे के इस फैसले से कानपुर सेंट्रल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की चिंता बढ़ गई है. शताब्दी एक्सप्रेस और श्रमशक्ति एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को भी अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह रेलवे ने दी है कानपुर सेंट्रल स्टेशन डीआरएम पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन में तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो वही cjp प्रोटेस्ट को कुछ भी साफ बोलने से बचते नजर आए.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस डिवाइनो सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, 12वीं मंजिल से गिरकर 35 वर्षीय युवक की मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस डिवाइनो (Ace Divino) सोसाइटी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब 35 वर्षीय युवक की 12वीं मंजिल से नीचे गिरने के बाद मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. इस घटना के बाद सोसाइटी में शोक और चिंता का माहौल है. मृतक की पहचान अनिल कुमार (35) के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह हुई इस घटना ने सोसाइटी के निवासियों को स्तब्ध कर दिया. युवक के नीचे गिरने की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.

जौहर ट्रस्ट को 2 करोड़ के दान पर ED के सवाल, आजम खान के करीबी ठेकेदार सलीम से तीसरी बार पूछताछ

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के करीबी ठेकेदार सलीम से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को तीसरी बार पूछताछ की. लखनऊ स्थित ईडी कार्यालय में हुई पूछताछ के दौरान जौहर ट्रस्ट को दान में दिए गए करीब 2 करोड़ रुपये के स्रोत को लेकर सवाल किए गए. सूत्रों के मुताबिक, सलीम इन रुपयों का स्रोत नहीं बता सका. ईडी को शक है कि सलीम और उसका साथी अनवर एक डमी फर्म से जुड़े हैं. इसी फर्म को जौहर यूनिवर्सिटी में करीब 2 करोड़ रुपये का ठेका मिला था. आरोप है कि भुगतान मिलने के बाद फर्म ने इतनी ही रकम जौहर ट्रस्ट को दान कर दी. सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद ईडी सलीम को बार-बार पूछताछ के लिए बुला रही है. सलीम से मांगे गए दस्तावेज भी अभी तक नहीं मिले हैं. वहीं, अनवर को भी समन भेजा गया था, लेकिन वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हुआ. ईडी अब दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है. सलीम को जल्द ही दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

कानपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी, 5 लाख से ज्यादा का माल सीज

जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कानपुर में दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की. फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया में मानकों के विपरीत और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन कर चल रहे पुरुषपाना फूड प्रोडक्ट्स कारखाने में भी जांच की गई. टीम ने मौके से खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लिए और 5 लाख रुपये से अधिक का माल सीज कर दिया. कार्रवाई के दौरान प्रोपराइटरी एडिबल फैट के 52 बॉक्स, 150 किलो से अधिक वनस्पति और 150 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज किया गया. खाद्य विभाग की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया.

इटावा में छात्र के गंजे सिर पर तबला बजाने वाला शिक्षक सस्पेंड

इटावा: इटावा के सैफई ब्लॉक के बिरौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक का छात्र के गंजे सिर पर तबला बजाने का वीडियो सामने आया है. छात्र के परिवार में किसी की मौत के बाद उसके सिर के बाल कटवाए गए थे. आरोप है कि शिक्षक दिनेश कुमार माथुर ने छात्र के सिर पर तबले की तरह हाथ बजाए और वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद बीएसए राजेश कुमार ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है.

मेरठ में पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किए वार, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में दूसरी महिला से संबंध होने के शक में पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी शबनम ने पति के प्राइवेट पार्ट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ पति को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने आरोपी पत्नी शबनम को गिरफ्तार कर लिया है.

सीएम योगी ने गिनाईं यूपी की स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में हुए विस्तार को गिनाते हुए कहा कि यूपी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं. उन्होंने बताया कि 2017 में प्रदेश में 36 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 85 हो गई है. वहीं, एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हो गई हैं. सीएम योगी के मुताबिक, आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक प्रदेशवासी आच्छादित हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आम लोगों को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना और गंभीर बीमारियों के इलाज पर होने वाले खर्च से राहत देना है.

फतेहपुर में ARTO और लिपिक सस्पेंड

फतेहपुर में ARTO रंजीत सिंह और लिपिक शुभम सिंह को निलंबित कर दिया गया है. 3 सितंबर को ADM और ASP के निरीक्षण के दौरान ARTO कार्यालय से चार संदिग्ध पकड़े गए थे. आरोप है कि वे वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे. डीएम की रिपोर्ट के आधार पर परिवहन मंत्री ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है.

अखिलेश यादव पर भूपेंद्र चौधरी का हमला, बोले- व्यास पीठ और सनातन परंपरा का किया अपमान

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और राम मंदिर में दर्शन नहीं करने को लेकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने व्यास पीठ का अपमान किया है. भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कथाओं में व्यास पीठ का विशेष महत्व होता है, लेकिन मंच पर सम्मान के दौरान अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए गए. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर राम मंदिर का विरोध करने और मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करने का भी आरोप लगाया. कहा कि अगर अखिलेश यादव भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को एक मानते हैं, तो उन्हें राम मंदिर में दर्शन करने के साथ मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बनवाने का संकल्प भी लेना चाहिए. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. पार्टी जहां से कहेगी, योगी आदित्यनाथ वहां से चुनाव लड़ेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन पर भी भूपेंद्र चौधरी ने हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी देश को उस दौर में ले जाना चाहती हैं, जब चुनाव के दौरान बूथों पर हिंसा होती थी और कमजोर लोगों को वोट डालने से रोका जाता था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐसे हालात दोबारा नहीं होने दिए जाएंगे.

कानपुर में बवासीर की सिकाई करना पड़ा भारी, मलाशय में फंसा डेढ़ किलो का पत्थर

बवासीर के इलाज के लिए गर्म पत्थर से सिकाई करना एक मरीज को भारी पड़ गया. सिकाई के दौरान करीब डेढ़ किलो का पत्थर उसके मलाशय में फंस गया. हालत बिगड़ने पर मरीज उर्सला अस्पताल पहुंचा. यहां एक्स-रे में शरीर के अंदर पत्थर देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए. इसके बाद सर्जन डॉ. प्रशांत मिश्रा और उनकी टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन कर पत्थर को सुरक्षित बाहर निकाला. सर्जरी के बाद मरीज की हालत अब बेहतर बताई जा रही है.



Source link

Views: 7
Post image
Previous Post

‘भारत कोई कॉलोनी नहीं है’, एलन मस्क के तंज पर कमल हासन का करारा जवाब, स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर बयान वायरल

Next Post

रजनीकांत ने क्यों ठुकराए 2 हिट फिल्मों के सीक्वल? ‘जेलर 2’ करने की बताई दिलचस्प वजह- ‘सिर्फ मसाला काफी नहीं’

Next Post
रजनीकांत ने क्यों ठुकराए 2 हिट फिल्मों के सीक्वल? ‘जेलर 2’ करने की बताई दिलचस्प वजह- ‘सिर्फ मसाला काफी नहीं’

रजनीकांत ने क्यों ठुकराए 2 हिट फिल्मों के सीक्वल? 'जेलर 2' करने की बताई दिलचस्प वजह- 'सिर्फ मसाला काफी नहीं'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement