संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

युवक मंगल दल के तत्वावधान में नाग पंचमी के अवसर पर पिण्डारी में खेलकूद का आयोजन हुआ। आस पास के ग्रामीण अंचलों की टीमो ने प्रतिभाग किया। खेलकूद में लम्बी कूद,उची कूद,कबड्डी और कुश्ती का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नीरेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि विनोद गोड़ अपने सह अतिथियों के साथ पूजन अर्चन कर और फीता काटकर खेल आरम्भ कराया।
लम्बी कूद में राजेश और ऊँची कूद में प्रणय प्रताप ने विजय प्राप्त की। कुश्ती में क्षेत्र के एक से बढ़कर एक पहलवानों ने अपना दाव आजमाया । कार्यक्रम को सफल बनाने में युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रमोद यादव,उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गोड़ कोषाध्यक्ष देवेन्द्र प्रकाश जायसवाल महामंत्री प्रदीप जायसवाल मंत्री मनोहर यादव की अहम भूमिका रही।

संचालन की भूमिका अध्यापक राजेश जायसवाल ने निभाई। इस मौके पर मुख्य रूप से जगजीवन राम,बासदेव यादव,सोहनलाल जायसवाल, वीरेंद्र गुप्ता,रवि यादव के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में दर्शक गण मौजूद रहे।

