• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Hathras Narkankal: आंगन में 30 साल पुराना कंकाल, बेटे ने मां और चाचा पर लगाया पिता की हत्या का आरोप, मगर 2 साल बाद DNA ने पलट दी बाजी

Admin by Admin
October 9, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Hathras Narkankal: आंगन में 30 साल पुराना कंकाल, बेटे ने मां और चाचा पर लगाया पिता की हत्या का आरोप, मगर 2 साल बाद DNA ने पलट दी बाजी

[ad_1]

Last Updated:October 08, 2026, 21:33 IST

Hathras Human Kankal: हाथरस के मुरसान इलाके में ‘दृश्यम’ फिल्म जैसी एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. दो साल पहले गिलोंदपुर गांव में पंजाबी सिंह नाम के शख्स के घर के आंगन की खुदाई में एक 30 साल पुराना नरकंकाल मिला था. पंजाबी सिंह ने दावा किया था कि यह कंकाल उनके पिता का है, जिनकी हत्या कर शव यहीं दफना दिया गया था. लेकिन अब डीएनए जांच की रिपोर्ट ने पूरी कहानी पलट दी है. डीएनए मैच न होने से पुलिस भी चकरा गई है कि आखिर घर के आंगन में दफन वह रहस्यमयी कंकाल किसका है?

Amazon Prime DayTop Deals Inside

हाथरस: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मशहूर फिल्म ‘दृश्यम’ तो आपको याद ही होगी, जिसमें कत्ल का एक ऐसा राज दफन होता है जिसे पुलिस सालों तक सुलझा नहीं पाती है. उत्तर प्रदेश के हाथरस में ठीक ऐसी ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाली मर्डर मिस्ट्री सामने आई है, जिसने पुलिस महकमे को पूरी तरह से उलझा कर रख दिया है. दो साल पहले एक मकान के आंगन की खुदाई में मिला एक नरकंकाल आज भी एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है, क्योंकि डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट ने इस मामले में ऐसा ट्विस्ट ला दिया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

यह पूरा सनसनीखेज मामला हाथरस जिले के थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गिलोंदपुर गांव का है. आज से ठीक दो साल पहले यानी सितंबर 2024 में इसी गांव के रहने वाले पंजाबी सिंह के मकान में कोई काम चल रहा था. इसी दौरान जब मकान के आंगन की खुदाई की गई, तो वहां से एक 30 साल पुराना मानव कंकाल (नरकंकाल) बरामद हुआ. आंगन से कंकाल निकलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

अपनों पर लगा था हत्या का आरोप
नरकंकाल मिलने के बाद मकान मालिक पंजाबी सिंह ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया. उसने पुलिस को बताया कि यह नरकंकाल उसके पिता का है, जिनकी आज से करीब 30 साल पहले बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और सबूत मिटाने के लिए उनके शव को इसी मकान के आंगन में दफना दिया गया था. पंजाबी सिंह ने इस खौफनाक हत्याकांड का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति राजवीर और अपने दो सगे भाइयों— मुकेश और प्रदीप पर लगाया था.

डीएनए रिपोर्ट ने कर दिया हैरान
पंजाबी सिंह के इस गंभीर दावे के बाद पुलिस ने मामले की सच्चाई जानने के लिए बरामद नरकंकाल के सैंपल को डीएनए (DNA) परीक्षण के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया. पुलिस और परिवार को उम्मीद थी कि डीएनए रिपोर्ट आते ही 30 साल पुराने इस हत्या के राज से पर्दा उठ जाएगा. लेकिन जब जांच रिपोर्ट सामने आई, तो पुलिस के होश उड़ गए. फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, उस नरकंकाल का डीएनए पंजाबी सिंह से मैच नहीं हुआ.

पुलिस के सामने खड़े हुए नए सवाल
डीएनए मैच न होने के बाद यह मामला सुलझने के बजाय और भी पेचीदा हो गया है. अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि अगर वह नरकंकाल पंजाबी सिंह के पिता का नहीं है, तो फिर आखिर किसका है? वह व्यक्ति कौन था जिसे मारकर 30 सालों तक मकान के आंगन में गाड़ दिया गया?

दर-दर भटक रहा परिवार
बुधवार को पंजाबी सिंह अपनी बुजुर्ग मां उर्मिला के साथ इसी मामले की गुहार लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की और कहा कि घटना को दो साल बीत चुके हैं, लेकिन इस रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ सका है. परिवार आज भी इस बात का इंतजार कर रहा है कि उन्हें सच्चाई का पता चले. बहरहाल, 3 नए डीएनए सैंपल और 30 साल पुराने कंकाल के बीच उलझी हाथरस पुलिस दो साल बाद भी इस मर्डर मिस्ट्री में सिर्फ अपना माथा खुजला रही है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Hathras,Uttar Pradesh

First Published :

October 08, 2026, 20:18 IST

[ad_2]

Source link

Views: 38
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

वो नेत्रहीन संगीतकार, जिन्होंने रचीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ जैसी सुपरहिट धुनें, कभी गाया करते थे मंदिरो में भजन

Next Post

उंगलियों के जादू से दुनिया को बनाया दीवाना, 12 की उम्र में किया पहला सोलो शो, अमजद अली खान बन बैठे ‘सरोद सम्राट’

Next Post
उंगलियों के जादू से दुनिया को बनाया दीवाना, 12 की उम्र में किया पहला सोलो शो, अमजद अली खान बन बैठे ‘सरोद सम्राट’

उंगलियों के जादू से दुनिया को बनाया दीवाना, 12 की उम्र में किया पहला सोलो शो, अमजद अली खान बन बैठे 'सरोद सम्राट'

Related Posts

  • नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News
  • Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News
  • दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News
  • जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement