• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Nana Patekar Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, बेटे के नहीं थम रहे आंसू, भारी मन से सितारों ने दी विदाई

Admin by Admin
October 9, 2026
in मनोरंजन
0
Nana Patekar Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, बेटे के नहीं थम रहे आंसू, भारी मन से सितारों ने दी विदाई


Last Updated:October 09, 2026, 00:06 IST

Nana Patekar Last Rites: नाना पाटेकर की अंतिम विदाई के हजारों लोग साक्षी बने. दिग्गज एक्टर के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी, तो माहौल गमगीन हो गया. वे सिर्फ एक्टर नहीं थे. उन्होंने अपने काम और दरियादिली से लाखों दिलों को छुआ था. वे फिल्मी सितारों, नेताओं और करीबियों की मौजदूगी में पंचतत्व में विलीन हुए. दिग्गज एक्टर के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है. एक्टर की पत्नी नीलकांती भी गमगीन दिखीं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली: नाना पाटेकर को उनके पुणे स्थित घर पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. दिग्गज एक्टर के अंतिम सफर पर फिल्म और राजनीति जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं. एक्टर के बेटे मल्हार पाटेकर ने उन्हें जब मुखाग्नि दी, तब वहां मौजूद सभी लोग उनके सम्मान में जयकारे लगाने लगे. एक्टर के बेटे और करीबियों का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी नीलकांती भी बेसुध नजर आईं.

नाना पाटेकर के पुराने दोस्त एक्टर जैकी श्रॉफ सहित तमाम दिग्गज भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए. अंतिम अनिल कपूर भी नाना पाटेकर की याद में बड़े भावुक हुए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया. पहले सतीश और अब मेरा नान्या. नान्या, तू अचानक बहुत जल्दी चला गया. दुनिया का सबसे बड़ा कलाकार, हमें छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चला गया. बहुत मिस करूंगा तुझे, लाइफ में, सेट पर, फोन पर और. बड़े पर्दे पर…’ (फोटो साभार: X@ANI)

गोवा में कागजी औपचारिकताओं के चलते नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे देरी से पहुंचा, जिसकी वजह से अंतिम संस्कार में देरी हुई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे एयरपोर्ट पर दिग्गज अभिनेता को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी. उन्होंने दिवंगत अभिनेता को फूल अर्पित किए और पाटेकर के परिवार के प्रति संवेदना जताई. मुख्यमंत्री को नाना पाटेकर की पत्नी और बेटे से बात करते हुए भी देखा गया. उन्होंने उन्हें अपना समर्थन दिया और इस मुश्किल घड़ी में शोकाकुल परिवार का साथ दिया.
(फोटो साभार: Instagram@pallav_paliwal)

Add News18 as
Preferred Source on Google

नाना पाटेकर ने 1978 में नीलकांती से शादी की थी. एक्टर के शादी से दो बेटे हुए, मगर पहला बेटा बीमारी की वजह से 2 साल की उम्र में गुजर गया.

नाना पाटेकर ने गोवा में अपने घर में 8 अक्टूबर को अंतिम सांस ली. वे 75 साल के थे. नाना पाटेकर एक इवेंट के सिलसिले में गोवा में थे. उन्हें आखिरी बार 4 अक्टूबर को डोना पाउला में एक इवेंट में देखा गया था.

मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि डॉक्टरों ने सीपीआर के जरिए नाना पाटेकर की धड़कन वापस लाने की कोशिश, लेकिन 45 मिनट तक कोशिश के बाद भी उनकी धड़कन वापस नहीं आई. डॉक्टर ने कहा, ’45 मिनट तक लगातार सीपीआर देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है. उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा.’ (फोटो साभार: X@ANI)

नाना पाटेकर आखिरी बार विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में दिखे थे, जो फरवरी 2026 में रिलीज हुई थी. उन्होंने ‘सूबेदार’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘वनवास’ जैसी फिल्मों में भी काम किया और प्रकाश झा की ‘संकल्प’ में भी नजर आए.
(फोटो साभार: X@ANI)

एक्टर ने 1978 में ‘गमन’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘अब तक छप्पन’, ‘राजनीति’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की थी. (फोटो साभार: X@ANI)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 09, 2026, 00:06 IST



Source link

Post Views: 3
Previous Post

दिल्ली-नोएडावालों! कल एक्सप्रेस-वे की तरफ मत आना, वरना रोने पड़ेंगे खून के आंसू, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Next Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों आज जल्दबाजी बिगाड़ सकती है मामला, बिजनेस से नौकरी तक संभलकर रहें

Next Post
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों आज जल्दबाजी बिगाड़ सकती है मामला, बिजनेस से नौकरी तक संभलकर रहें

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों आज जल्दबाजी बिगाड़ सकती है मामला, बिजनेस से नौकरी तक संभलकर रहें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement