संवाददाता@रामबली मिश्रा…….

बीजपुर। जरहा न्याय पंचायत के समूचे समूचे परिषदीय विद्यालय बीजपुर,सिरसोती, नेमना,जरहा, पिंडारी,झीलों, महरीकला, इंजनी लीलादेवा,महुली,राजमीलन नवा टोला, कोडर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीतों की धुन पर विद्यार्थियो ने एक से बढ़ कर एक से बढ़कर एक नृत्य,गीत,नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रबंधकों और मुख्य अतिथियो और शिक्षकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण , प्रभात फेरी कर विद्यार्थियो में मिष्ठान वितरण किया गया। पिंडारी, बखरिहवा, बीजपुर, जरहा, नेमना, डोडहर सहित अन्य गांवो में प्रभातफेरी निकली गई जो बड़े उत्साह पूर्वक गांव गली मुहल्ले में भारत माता की जय,बंदे मातरम, बीर शाहिद अमर रहे के नारे लगाए गए।

मुख्य अतिथि अमरेश तिवारी ने इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतन्त्रता और आजादी का जश्न उन वीर शहीदों के लिए तभी होगा जब हम सभी राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें और जरूरत पड़ने पर अपने प्राणों की आहुति देने लिए तैयार रहे। हर समय अपने देश के विकास, रक्षा के लिए हरदम एक साथ खड़ा होने की जरूरत है। इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के प्रबंधक श्रवण गुप्ता ने विस्तृत रूप से उन वीर शहीदों के बारे में विचार व्यक्त किया कि देश पर जब संकट आए तब हम सभी को देश रक्षा के लिए तैयार रहे।
जिन्होंने अंग्रेजों की गुलामी से हमें स्वतंत्रता दी और आज हम चैन की सांसे ले रहें। दिन रात वीर जवान शरहदो पर हर मौसम में देश की रक्षा में डटे रहते है। प्रबंधक गुप्ता ने बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले मुख्य अतिथि,अभिभावक,सहित ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट किया।





