• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

छोले-कुलचे के साथ चखा है फ्रूट सोंठ का स्वाद? गाजियाबाद के ‘लाला जी’ की 30 साल पुरानी दुकान पर उमड़ती है भीड़

Admin by Admin
October 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
छोले-कुलचे के साथ चखा है फ्रूट सोंठ का स्वाद? गाजियाबाद के ‘लाला जी’ की 30 साल पुरानी दुकान पर उमड़ती है भीड़


Last Updated:October 08, 2026, 14:54 IST

Ghaziabad Street Food: गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित ‘लाला जी छोले-कुलचे’ अपनी अनूठी फ्रूट सोंठ के चलते शहरभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. करीब 30 साल पुरानी इस दुकान पर छोलों के साथ सेब, केला और अनार से तैयार बिना चीनी वाली खास सोंठ परोसी जाती है. 70 रुपये प्रति प्लेट मिलने वाले इस खट्टे-मीठे जायके का लुत्फ उठाने के लिए आगरा, बुलंदशहर और दादरी तक से फूडीज यहां खिंचे चले आ रहे हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

Ghaziabad Street Food: मसालेदार चटपटे छोले, गर्मागर्म सिके हुए कुलचे और तीखी हरी चटनी… यह स्वाद तो हर किसी की जुबान पर चढ़ा होता है. लेकिन क्या आपने कभी छोले-कुलचे की बाइट के साथ सेब, केला और अनार से तैयार मीठी फ्रूट सोंठ का लुत्फ उठाया है? अगर नहीं, तो गाजियाबाद के राकेश मार्ग पर स्थित ‘लाला जी छोले-कुलचे’ का यह अनोखा कॉम्बिनेशन आपको पहली ही बाइट में हैरान कर देगा.

सेब, केला और अनार से तैयार होती है खास सोंठ
आमतौर पर छोले-कुलचे के साथ सिर्फ हरी या इमली की तीखी-खट्टी चटनी दी जाती है, लेकिन यहां की यूएसपी फलों से तैयार की जाने वाली खास सोंठ है. इसमें केला, सेब और अनार के दाने मिलाए जाते हैं, जबकि मौसम के अनुसार इसमें अंगूर भी शामिल किए जाते हैं. दुकान के संचालक नवीन कुमार के मुताबिक, इस सोंठ में अलग से चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता. फलों की प्राकृतिक मिठास और चुनिंदा मसालों का मेल इस सोंठ को तैयार करता है, जो तीखे छोलों के साथ मिलकर एक लाजवाब खट्टा-मीठा स्वाद देता है.

30 साल पुरानी विरासत, पिता के बाद बेटा संभाल रहा कमान
नवीन कुमार बताते हैं कि यह दुकान करीब 30 साल पुरानी है और उनके जन्म से पहले से ही चल रही है. शुरुआत में उनके पिता इस दुकान को संभालते थे और अब वह खुद इस स्वाद की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. इतने दशकों में इस दुकान ने अपने खास स्वाद के दम पर दूर-दराज तक पहचान बना ली है. दुकान पर आने वाले लगभग 90 फीसदी ग्राहक तीखे छोलों के साथ इसी मीठी फ्रूट सोंठ की मांग करते हैं.

दूर-दराज के शहरों से खिंचे चले आते हैं फूडीज
लाला जी के छोले-कुलचों की शोहरत अब सिर्फ राकेश मार्ग तक सीमित नहीं है. यहां आगरा, दादरी, सिकंदराबाद और बुलंदशहर तक से लोग खास तौर पर इस अनूठे स्वाद का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं. सालों पुराने ग्राहक आज भी नियमित रूप से यहां आते हैं, जो इसके निरंतर बने हुए स्वाद का सबसे बड़ा प्रमाण है.

कीमत और लोकेशन
यहां मात्र 70 रुपये में एक प्लेट छोले-कुलचे मिलते हैं, जिसमें दो कुलचे, मसालेदार छोले, खास फ्रूट वाली सोंठ और साथ में ठंडा रायता परोसा जाता है. अगर आप भी स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं और कुछ नया व अलग स्वाद चखना चाहते हैं, तो गाजियाबाद में राकेश मार्ग पर मदन स्वीट्स के पास स्थित ‘लाला जी छोले-कुलचे’ का रुख कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…

और पढ़ें

Location :

Ghaziabad,Uttar Pradesh

First Published :

October 08, 2026, 14:54 IST



Source link

Post Views: 7
Previous Post

पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

Next Post

वो ब्लॉकबस्टर गाना, जिसकी धुन पहुंची सरहद पार

Next Post
वो ब्लॉकबस्टर गाना, जिसकी धुन पहुंची सरहद पार

वो ब्लॉकबस्टर गाना, जिसकी धुन पहुंची सरहद पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement