• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 15, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

51 साल के सूखे को खत्म करने उतरेगा भारत, 19 को भारत-पाक महामुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

Admin by Admin
August 15, 2026
in खेल
0
51 साल के सूखे को खत्म करने उतरेगा भारत, 19 को भारत-पाक महामुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली. एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 का बिगुल बज चुका है. 15 अगस्त से 30 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का सह-आयोजन बेल्जियम और नीदरलैंड्स मिलकर कर रहे हैं. इस बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों के विश्व कप मुकाबले एक साथ खेले जाएंगे. भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के लिए नीदरलैंड्स का ऐतिहासिक वैगनर स्टेडियम मुख्य कर्मभूमि बनेगा, जहां दोनों टीमें अपने-अपने पूल के सभी मैच खेलेंगी.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को विश्व कप 2026 (FIH Hockey World Cup) के लिए पूल डी में जगह मिली है, जहां उसके साथ इंग्लैंड, वेल्स और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान मौजूद हैं. भारत अपने अभियान का आगाज 15 अगस्त (शनिवार) को शाम 4:30 बजे वेल्स के खिलाफ मुकाबले से करेगा. इसके बाद 17 अगस्त (सोमवार) को शाम 6:30 बजे भारतीय टीम इंग्लैंड के सामने होगी. हालांकि, दुनिया भर के हॉकी प्रेमियों की निगाहें 19 अगस्त (बुधवार) को होने वाले महामुकाबले पर टिकी होंगी, जब शाम 6:30 बजे भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे.

भारतीय मेंस टीम की कमान हरमनप्रीत सिंह के हाथों में है
भारतीय पुरुष टीम की कमान अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के हाथों में है. हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) लगातार दूसरे विश्व कप में भारत की कप्तानी कर रहे हैं. भारतीय हॉकी के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह अजीत पाल सिंह के बाद महज दूसरे कप्तान बन गए हैं. गौरतलब है कि अजीत पाल सिंह ने 1971 में भारत की कमान संभाली थी और फिर 1975 में अपनी कप्तानी में भारत को पहला और एकमात्र विश्व कप खिताब दिलाया था. अब हरमनप्रीत सिंह की निगाहें 51 वर्षों के लंबे खिताबी सूखे को समाप्त करने पर हैं.

मनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह चौथे वर्ल्ड कप में उतरेंगे
अनुभव के मामले में मनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह चौथे विश्व कप में उतरने जा रहे हैं. 417 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके मनप्रीत सिंह इस विश्व कप में भाग लेने वाले सबसे ज्यादा कैप वाले खिलाड़ी भी हैं. पुरुष वर्ग में पाकिस्तान चार खिताबी जीत के साथ सबसे सफल टीम है, जबकि जर्मनी मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगा.

पहले पदक की तलाश में सलीमा ब्रिगेड
भारतीय महिला हॉकी टीम भी पुरुष टीम की तरह पूल डी का हिस्सा है. कप्तान सलीमा टेटे की अगुआई में उतरी महिला टीम के समूह में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें शामिल हैं. भारतीय महिलाओं का पहला मैच 16 अगस्त (रविवार) को शाम 4:30 बजे चीन के खिलाफ होगा. इसके बाद टीम 18 अगस्त (मंगलवार) को शाम 6:30 बजे दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी और 20 अगस्त (गुरुवार) को शाम 6:30 बजे इंग्लैंड के विरुद्ध पूल चरण का अंतिम मैच खेलेगी.

हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज 15 अगस्त से होगा.

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अब तक कभी विश्व कप का खिताब या पदक नहीं जीता है. दूसरी तरफ, नौ बार की चैंपियन नीदरलैंड्स महिला विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम मानी जाती है. ऐसे में भारतीय महिला ब्रिगेड इस बार एक नई पटकथा लिखने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

प्रतियोगिता का नया रोमांचक फॉर्मेट
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के नए फॉर्मेट के तहत कुल 16 टीमों को चार-चार के चार पूलों में बांटा गया है. पूल राउंड में हर टीम तीन-तीन मैच खेलेगी. इसके बाद प्रत्येक पूल की शीर्ष दो-दो टीमें आगे बढ़कर क्रॉसओवर पूल ई और एफ में जगह बनाएंगी, जबकि निचले पायदान की टीमें पूल जी और एच का हिस्सा बनेंगी.

क्रॉसओवर चरण में तीन और मैच खेलने के बाद पूल ई और एफ की शीर्ष दो-दो टीमें सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. बाकी टीमें 5वें से 16वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगी. पुरुष और महिला दोनों वर्गों के क्रॉसओवर मैच 22 से 25 अगस्त के बीच खेले जाएंगे. सेमीफाइनल और क्लासिफिकेशन मैच 27 व 28 अगस्त को होंगे, जबकि तीसरे स्थान का प्ले-ऑफ और खिताबी फाइनल 29 व 30 अगस्त को आयोजित किया जाएगा.

भारत की 20-20 सदस्यीय टीम
पुरुष टीम: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के साथ मोहित एचएस, सूरज करकेरा (गोलकीपर), जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजविंदर सिंह, आदित्य लालागे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक.

महिला टीम: कप्तान सलीमा टेटे के साथ सविता, बिचू देवी खरीबम, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथनतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डाबास, निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, दीपिका सोरेंग, लालरेमसियामी, रुतुजा पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग.

भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट
भारतीय फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर विश्व कप के सभी मुकाबलों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. वहीं टीवी पर मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 (SD+HD), स्टार स्पोर्ट्स खेल और डीडी फ्री डिश के दर्शकों के लिए डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर उपलब्ध रहेगा.



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

जो खेले, वो खिले… 2036 ओलंपिक के लिए पीएम मोदी बड़ा ऐलान, देशभर में शुरू होगा टैलेंट हंट अभियान

Next Post

सोनभद्र. शशांक मिश्रा जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद समेत देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Next Post

सोनभद्र. शशांक मिश्रा जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद समेत देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. मां दुर्गा इंटरप्राइजेज की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • सोनभद्र. शशांक मिश्रा जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद समेत देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • 51 साल के सूखे को खत्म करने उतरेगा भारत, 19 को भारत-पाक महामुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
  • जो खेले, वो खिले… 2036 ओलंपिक के लिए पीएम मोदी बड़ा ऐलान, देशभर में शुरू होगा टैलेंट हंट अभियान
  • सोनभद्र. अनिकेत निषाद जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद वासियों को ढेरसारी शुभकामनाएं

Breaking News

सोनभद्र. मां दुर्गा इंटरप्राइजेज की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

by J K Gupta
August 15, 2026
0

@जे0 के0..... "ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर, इंसानियत ही है धर्म इस वतन...

Read moreDetails

सोनभद्र. शशांक मिश्रा जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद समेत देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

by J K Gupta
August 15, 2026
0

@जे0 के0..... "ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर, इंसानियत ही है धर्म इस वतन...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio