Last Updated:
प्रकाश राज ने ‘एसआईआर’ प्रोसेस की आलोचना की है. उन्होंने बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में युवाओं से इकट्ठा होकर इसका विरोध करने की अपील की है. यह विरोध प्रदर्शन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के लीडर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में हो रहा है. उन्हें फिल्मी हस्तियों का भी सपोर्ट मिल रहा है. प्रकाश राज ने इसे सिर्फ वोटों का नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के वजूद से जुड़ा मसला बताया.
प्रकाश राज सीजेपी आंदोलन को सपोर्ट कर रहे हैं.
नई दिल्ली: एक्टर प्रकाश राज ने ‘एसआईआर’ प्रोसेस की आलोचना की है और सभी से बेंगलुरु में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के अगले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. प्रकाश राज ने बुधवार 7 अक्टूबर को अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ‘एसआईआर’ को ‘लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश’ बताया. ‘दृश्यम 3’ में नजर आए एक्टर ने लोगों से 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में ‘एसआईआर’ के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने को कहा.
एक्टर प्रकाश राज ने कहा, ‘कल 8 अक्टूबर, बेंगलुरु फ्रीडम पार्क. एक स्टेट लेवल ट्रिब्यूनल होने जा रहा है, जहां ‘एसआईआर’ के पीड़ित जो सबूत हैं – पूरे राज्य से बेंगलुरु फ्रीडम पार्क आएंगे. सभी कॉकरोच, अभिजीत दिपके, सौरव दास और कर्नाटक के सभी युवा संगठन और सिविल सोसाइटी वहां मौजूद रहेंगे. प्लीज बड़ी संख्या में आएं. इस सबसे अहम विरोध प्रदर्शन और ट्रिब्यूनल में शामिल हों जो ‘एसआईआर’ पर सवाल उठा रहा है, जिसने देश के हर नागरिक को सदमा पहुंचाया है. खासकर वे पीड़ित जो बेंगलुरु में परेशान हुए हैं. प्लीज आएं और आम जनता. यह सिर्फ वोट का सवाल नहीं है. यह लोकतंत्र और हमारे संविधान को खत्म करने की कोशिश है. बड़ी संख्या में आएं और शाम तक, मैं एक खास मेहमान का नाम बताऊंगा. एक ऐसी आवाज जिसमें हिम्मत है. आप हैरान रह जाएंगे, अंदाजा लगाते रहिए. लेकिन कल, हम सुबह से ही वहां रहेंगे. प्लीज आएं, साथ खड़े हों और इस बड़े विरोध प्रदर्शन के लिए अपना समर्थन दिखाएं जो देश में इस कठोर ‘एसआईआर’ के खिलाफ़ हो रहा है.’
फिल्मी सितारों का मिला सपोर्ट
प्रकाश राज कॉकरोच जनता पार्टी के ‘एसआईआर’ विरोधी प्रदर्शन का समर्थन करने वाले पहले सेलिब्रिटी नहीं हैं. इस महीने की शुरुआत में अभिजीत दिपके ने मुंबई के शिवाजी पार्क में भी एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था, जिसमें शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपना समर्थन जताया था. इनके अलावा, सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी और एक्टर शशांक अरोड़ा भी प्रदर्शन में शामिल होते दिखे थे.
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें

