• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Top News Live: खेत में माता-पिता फसल काट रहे थे, झोपड़ी में अकेली थी 3 साल की बच्ची, युवक पर दुष्कर्म का आरोप

Admin by Admin
October 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Top News Live: खेत में माता-पिता फसल काट रहे थे, झोपड़ी में अकेली थी 3 साल की बच्ची, युवक पर दुष्कर्म का आरोप


महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बच्ची खेत में बनी झोपड़ी में सो रही थी, जबकि उसके माता-पिता पास में फसल काट रहे थे. इसी दौरान आरोपी युवक ने बच्ची को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया. परिजनों के पहुंचने पर आरोपी ने उन्हें धमकी भी दी. सूचना मिलते ही पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी चंदन सिंह को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

गाजीपुर में चलती कार बनी आग का गोला, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान
नंदगंज-शादियाबाद रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन बुरी तरह जल गया. गनीमत रही कि आग लगने के समय कार में सवार दो लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सामान्य तरीके से सड़क पर जा रही थी. इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई. आग की लपटें उठती देख कार सवार दोनों लोग तुरंत बाहर निकल आए. कुछ ही देर में आग इतनी तेज हो गई कि पूरी कार धू-धूकर जलने लगी.

योगी के ‘80-20’ बयान पर AIMIM का पलटवार, बोली- मुख्यमंत्री हैं तो 100% जनता के हैं, 20% को कैसे छोड़ सकते हैं?
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ‘80-20’ की सियासत फिर चर्चा में है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राज्यसभा चुनाव ने विधानसभा चुनाव की तस्वीर बता दी है और लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई है. उन्होंने 80 फीसदी को NDA और 20 फीसदी को PDA से जोड़ते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. सीएम योगी के इस बयान पर AIMIM ने पलटवार किया है. पार्टी के सेंट्रल यूपी अध्यक्ष शेख ताहिर सिद्दीकी ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को इस तरह 80-20 की बात करना शोभा नहीं देता. AIMIM का कहना है कि मुख्यमंत्री किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि प्रदेश की पूरी जनता के मुख्यमंत्री होते हैं. ऐसे में 20 फीसदी आबादी को अलग करके देखने की बात पर सवाल खड़े होते हैं.

अयोध्या: 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर छात्र नेताओं समेत कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट
अयोध्या में 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित सीजेपी प्रोटेस्ट के आह्वान को लेकर पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई शुरू कर दी है. नगर क्षेत्र में छात्र नेताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है. कांग्रेस पदाधिकारी शरद शुक्ला, छात्र नेता आभास कृष्ण और जयप्रकाश गुप्ता को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है.

बहराइच: बिगड़ा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता
बहराइच में बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया. दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया और तेज हवाओं के साथ जिले के अलग-अलग हिस्सों में बारिश शुरू हो गई. बेमौसम बारिश से धान, गन्ने और केले की फसल को नुकसान की आशंका है. बारिश और तेज हवाओं को लेकर किसान परेशान हैं.

जालौन: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पूर्व प्रधान गंभीर घायल
जालौन के कोंच में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें पूर्व प्रधान विजय विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल उरई रेफर किया गया है. पूर्व प्रधान की तहरीर पर चार सगे भाइयों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की गई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के बस्ती गांव का है.

सोनभद्र: पैसा लेने का वीडियो सामने आने पर सर्वे कानूनगो निलंबित
सोनभद्र में पैसा लेने का वीडियो सामने आने के बाद डीएम चर्चित गौड़ ने सर्वे कानूनगो सूबेदार सिंह को निलंबित कर दिया है. प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई. निलंबन अवधि में उन्हें तहसील घोरावल से संबद्ध किया गया है. मामले की विस्तृत जांच अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपी गई है. डीएम ने कहा कि शासकीय कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

रायबरेली: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की, शव के पास बैठा रहा आरोपी
रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के हसनपुर में पति पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी पति शव के पास ही बैठा रहा. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

उन्नाव: घर के बंटवारे के विवाद में पिता और तीन बेटों पर हत्या का आरोप
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद में घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि पिता ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर तीसरे नंबर के बेटे दिलशाद पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक का अपने पिता और भाइयों से लंबे समय से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. पत्नी से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और घटना हो गई. मृतक की पत्नी से विवाद के बाद मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा था. घटना के बाद पुलिस ने दो बेटों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

लापता लड़की की बरामद के लिए 23 हजार रुपये मांगने वाला दारोगा सस्पेंड
औरैया जिले में लापता लड़की की बरामद के लिए 23 हजार रुपए मांगने वाला दारोगा निलंबित. औरैया के प्लास्टिक सिटी लखनपुर चौकी प्रभारी रामवीर निलंबित. 23 हजार रुपये मंगाने से जुड़ा कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसपी ने किया निलंबित. औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने एसआई रामवीर को निलंबित कर दिया है.

लखनऊ में लोहे की चारपाई में करंट उतरने से तीन बच्चे झुलसे
लखनऊ के मलिहाबाद में लोहे की चारपाई में करंट उतरने से तीन मासूम झुलसे. घर के बाहरी कमरे में फर्राटा पंखे का तार चारपाई से छू गया. चारपाई में करंट उतरते ही तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए. हादसे में छह वर्षीय आराध्या, चार वर्षीय मयंक और दो वर्षीय दुर्गेश झुलसे. बच्चों की चीख सुनकर माता-पिता ने बचाया. परिजन तुरंत तीनों बच्चों को मलिहाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे. मयंक और आराध्या की हालत नाजुक होने पर बलरामपुर अस्पताल रेफर. दुर्गेश का मलिहाबाद सीएचसी में इलाज चल रहा है. हादसे के दौरान अचानक बिजली कटने से बड़ा हादसा टल गया. ग्रामीणों के मुताबिक बिजली नहीं कटती तो गंभीर हादसा हो सकता था. मंगलवार सुबह मलिहाबाद इलाके में हुआ हादसा.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन बड़े हादसे, 3 लोगों की हुई मौत
उन्नाव में आगरा एक्सप्रेसवे पर तीन बड़े एक्सीडेंट. अलग अलग तीन हादसों 3 व्यक्तियों की मौत. तीन अलग अलग हादसों में 6 लोग घायल. सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया. पहला हादसा आगरा एक्सप्रेसवे के बेहटा थाना क्षेत्र के कट पर हुआ. तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन में टकराई. कार सवार एक व्यक्ति की मौत, 4 अन्य लोग घायल. दूसरा हादसा आगरा एक्सप्रेसवे के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुआ. जहाँ तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा. हादसे में एक की मौत एक घायल. तीसरा हादसा हसनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ. ख़राब ट्रक ठीक कर रहे व्यक्ति को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा. हादसे में एक की मौत, एक घायल. मौके पर पुलिस और यूपीडा टीम ने किया रेस्क्यू. घायल 6 लोगों में 3 की हालत चिंताजनक. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसे.

झांसी में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
झांसी के सीपरी बाजार की पुरानी सब्जी मंडी में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग. आग की चपेट में आईं करीब 10 से 15 दुकानों, मंडी में मचा हड़कंप. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, दुकानदारों को हटाने को लेकर विवाद की चर्चा. सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने समय रहते आग पर पाया काबू. घनी बस्ती में आग फैलती तो हो सकता था बड़ा हादसा, पुलिस जांच में जुटी.

कानपुर में छात्रा ने की खुदकुशी
कानपुर में मानसिक तनाव से परेशान छात्रा ने तनाव में कर ली आत्महत्या. सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फजलगंज थाना क्षेत्र का मामला.

बरेली में 26 सितंबर की किसान की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा
बरेली में 26 सितंबर को हुई किसान की हत्या का बड़ा खुलासा. गांव के ही रहने वाले गजराम सिंह और भूपराम गिरफ्तार. पुरानी रंजिश वारदात की वजह बनी थी. श्याम सिंह का गला काट कर बेरहमी से कत्ल किया गया था. बदला लेने के लिए श्याम सिंह की हत्या की. श्याम सिंह और गजराम के परिजनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी. एसओजी समेत पुलिस की तीन टीम लगातार जांच पड़ताल कर रही थी. थाना वाला के कंधरपुर गांव की घटना.

सोनभद्र में युवक की हत्या
सोनभद्र में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का आरोप, धारदार हथियार से हमले की आशंका. कोन थाना क्षेत्र के चेरवाडीह बस स्टैंड के पास 34 वर्षीय नितेश कुमार का शव मिलने से सनसनी. सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई. मृतक के पिता ने प्रेम प्रसंग से जोड़ते हुए गांव के दो युवकों पर संदेह जताया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट.

कानपुर में जच्चा-बच्चा की मौत
कानपुर में प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत. कांशीराम अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ने के बाद हैलेट अस्पताल किया था रैफर. रास्ते में ले जाते वक्त दोनों की हुई मौत.

आगरा में तेज रफ्तार का कहर, एक की मौत
आगरा में दिखा तेज रफ्तार का कहर. तेज रफ्तार दो बाइकों की हुई आमने सामने से भिड़ंत. हादसे में एक आदमी की हुई मौत. दूसरी बाइक पर सवार लड़का हुआ फरार. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना पिनाहट क्षेत्र के आगरा बाह रोड की घटना.

सोनभद्र में 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी. डाला चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में टावर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव. मृतक की पहचान जयराम पांडेय के रूप में हुई, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़. घटना को लेकर हादसे से लेकर साजिश तक की चर्चाएं, पुलिस जांच में जुटी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की असली वजह, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन खिलाड़ियों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया. खड़े ट्रक से टकराई अर्टिगा. तीन खिलाड़ियों की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल. ​यह हादसा आज सुबह करीब 5 बजे बल्दीराय थाना क्षेत्र के सुखबडेरी (माइलस्टोन 97.5) के पास हुआ. ​मृतकों की पहचान नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है, जो सभी देवरिया के रहने वाले थे. ​हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. यूपीडा कर्मियों और राहगीरों ने गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला. सभी घायलों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. जबकि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

बुलंदशहर में बेटे की चिता से अस्थियां लेकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत
बुलंदशहर जिले में बेटे की चिता से अस्थियां लेकर लौट रहे पिता को अज्ञात अर्टिगा ने मारी टक्कर. हादसे में बिलसुरी निवासी 75 वर्षीय अशोक चौधरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत. कल ही अशोक के 38 वर्षीय इकलौते बेटे प्रशांत की हार्ट अटैक से हुई थी मौत. 24 घंटे के भीतर पिता-पुत्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कार चालक की तलाश जारी. थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलसुरी गांव में फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा.

आगरा में देर रात झोपड़ी में लगी आग
आगरा में देर रात को झुग्गी झोपड़ी समेत ढाबे में लगी भीषण आग. आग की लपटों से मचा हड़कंप. शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू. थाना सिकंदरा क्षेत्र के आवास विकास पदम प्राइड का मामला.

सूबेदार के घर में आग लगाकर फरार हुआ बाइक सवार
मेरठ में रिटायर्ड सूबेदार के घर में बाइक सवार आग लगाकर फरार. बच्चों को लेकर छत से कूदा किराएदार पिता. दोनों पैर में फ्रैक्चर हुए कई घायल. हादसे के वक्त घर में सात लोग मौजूद. सीसीटीवी से खुली साजिश की पोल. घर में ज्वलनशील पदार्थ फेंकते हुए बाइक सवार का वीडियो वायरल. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज. थाना टीपी नगर क्षेत्र के शिव कुंज कॉलोनी का मामला.

कानपुर में तेज रफ्तार ईको कार नहर में गिरी
कानपुर में तेज रफ्तार ECO कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी. नशे की हालत में बताया जा रहा ड्राइवर. चाबी लगाकर तेज एक्सीलेटर दबा कर चलाई कार. कई राहगीर बाल बाल बच्चे. नहर में जाकर गिरी मारुति ईईको कार. क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची गुजैनी थाना पुलिस और पीआरवी. क्रेन से गाड़ी मैं मौजूद ड्राइवर समेत दो लोगों को निकाला बाहर. ड्राइवर बाल-बाल बच्चा. गुजैनी थाना क्षेत्र के एकता पार्क का मामला.

औरेया में नाबालिग लड़की से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार
औरैया में नाबालिग लड़की से रेप का आरोपी गिरफ्तार. रेप की वारदात को अंजाम दे चल रहा था आरोपी फरार. रेप का आरोपी प्रशांत कुमार गिरफ्तार. औरैया जिले की सहार पुलिस ने किया है गिरफ्तार.

कानपुर में मानकों के विपरीत चल रहा था ICU, स्वास्थ्य विभाग ने KPS हॉस्पिटल किया सील
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एसीएमओ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने KPS हॉस्पिटल में छापेमारी की. जांच के दौरान ICU मानकों के विपरीत और बिना डॉक्टर के संचालित मिला. स्वास्थ्य विभाग ने ICU को सील कर दिया. कार्रवाई की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधक और ड्यूटी पर मौजूद पैरामेडिकल स्टाफ मौके से नदारद हो गया. विभाग ने अस्पताल में नोटिस भी चस्पा किया है.

देवरिया में कोर्ट के आदेश पर हजारों लीटर अवैध शराब नष्ट, जमीन में दफन की गई खेप
देवरिया के भटनी में कोर्ट के आदेश पर अवैध अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर की बड़ी खेप नष्ट की गई. JCB मशीन की मदद से शराब को जमीन में दफन किया गया. भटनी पुलिस ने वर्ष 2016 से 2025 के बीच 59 मुकदमों में यह अवैध शराब बरामद की थी. CO भाटपार रानी मनोज कुमार और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की गई.

गाजियाबाद में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, सेवा ज्योति यात्रा में होंगे शामिल
गाजियाबाद में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा है. वह ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुबह 9 बजे घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में कार्यक्रम होगा. भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने पत्रकारों और छायाकारों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है. कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आज सहारनपुर में बड़ी बैठक
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आज सहारनपुर में केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक होगी. बैठक में पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक में आंदोलन की आगे की रूपरेखा पर मंथन किया जाएगा. अधिवक्ता पिछले करीब 50 वर्षों से पश्चिमी यूपी में सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे हैं.

मेरठ में भाजपा की ज्योति कलश यात्रा आज, सुधांशु त्रिवेदी होंगे मुख्य अतिथि
मेरठ में आज भाजपा की ज्योति कलश यात्रा का आयोजन होगा. कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के 25 साल के राजनीतिक सफर पर कार्यक्रम होगा और पीएम का लाइव संबोधन भी प्रसारित किया जाएगा. सर्किट हाउस चौराहे पर ज्योति कलश की स्थापना होगी. विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशाल रंगोली भी बनाई गई है. विकसित भारत संकल्प सभा में हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है.

प्रयागराज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का दूसरा दिन, सेवा ज्योति यात्रा में होंगे शामिल
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का आज दूसरा दिन है. वह सुबह 11 बजे सुभाष चौराहे पर आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. कार्यक्रम का आयोजन प्रयागराज महानगर, यमुनापार और गंगापार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है.

इटावा में सुपर TET की तैयारी कर रही छात्रा की हत्या, यमुना में फेंका शव
इटावा में सुपर TET की तैयारी कर रही छात्रा विशाखा की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंकने का मामला सामने आया है. परिजनों ने उसके प्रेमी लेखपाल पर हत्या का आरोप लगाया है. विशाखा मूल रूप से आगरा जिले के बाह की रहने वाली थी और उसके लापता होने का मुकदमा आगरा के एमएम गेट थाने में दर्ज था. पुलिस ने लेखपाल की निशानदेही पर इटावा के बढ़पुरा क्षेत्र में मिहोली गांव के पास यमुना नदी से शव बरामद किया. परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इटावा में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद महिला से 16 लाख की ठगी
इटावा के बकेवर इलाके की महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि ठग ने खुद को लंदन का कारोबारी बताया और सोने के जेवरात भेजने के नाम पर महिला को अपने जाल में फंसाया. कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर करीब 45 दिन तक अलग-अलग किस्तों में रकम ली गई. महिला की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.



Source link

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘लोकतंत्र खत्म करने की साजिश’, SIR के खिलाफ भड़के प्रकाश राज, युवाओं से की एकजुट होने की अपील

Next Post

अमिताभ ने जब ‘एक दो तीन’ गाने पर किया डांस, माधुरी ने KBC के सेट पर खोला यादों का पिटारा, वीडियो देख लोटपोट बिग बी

Next Post
अमिताभ ने जब ‘एक दो तीन’ गाने पर किया डांस, माधुरी ने KBC के सेट पर खोला यादों का पिटारा, वीडियो देख लोटपोट बिग बी

अमिताभ ने जब 'एक दो तीन' गाने पर किया डांस, माधुरी ने KBC के सेट पर खोला यादों का पिटारा, वीडियो देख लोटपोट बिग बी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement