• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Mathura News: मथुरा के गुरुकुल में दर्दनाक हादसा, 4 छात्रों की हुई मौत, टैंक सफाई के दौरान निकली जहरीली गैस

Admin by Admin
October 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Mathura News: मथुरा के गुरुकुल में दर्दनाक हादसा, 4 छात्रों की हुई मौत, टैंक सफाई के दौरान निकली जहरीली गैस


Last Updated:October 07, 2026, 05:56 IST

Mathura Tank Cleaning: उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन के चैतन्य बिहार स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई. वहीं एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक टैंक की सफाई हो रही थी, इस दौरान टैंक से जहरीली गैस निकलने लगी, जिसके चपेट में बच्चे आ गए. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा.

मथुरा में हादसा, टैंक सफाई के दौरान जहरीली गैस निकले से 4 छात्रों की मौतZoom

मथुरा के गुरुकुल में टैंक सफाई के दौरान हादसा होने से चार छात्रों की मौत हो गई.

मथुराः वृंदावन के चैतन्य बिहार स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में मंगलवार रात एक बड़ा और दुखद हादसा हो गया. सबमर्सिबल पानी के टैंक की सफाई करने उतरे चार छात्रों की जहरीली गैस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छात्र रुद्र की हालत गंभीर बनी हुई है. चार बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया. अनन फानन में मौके पर दमकल के अलावा डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त पहुंचे और घायल बच्चे और गुरुकुल में रह रहे बच्चों से घटना की जानकारी ली. जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि गुरुकुल में करीब 12 फीट गहरे सबमर्सिबल पानी के टैंक से बदबू आने पर गुरुकुल के छात्र उसकी सफाई के लिए उतरे हुए थे.

टैंक की सफाई के लिए खुद नीचे उतरे थे छात्र
सबसे पहले एक छात्र सफाई के लिए टैंक के अंदर उतरा. लेकिन अंदर मौजूद जहरीली गैस के असर से वह तुरंत बेहोश हो गया. बाहर खड़े साथियों ने उसे आवाज दी पर कोई जवाब न मिलने पर मदद के लिए एक-एक करके 4 अन्य छात्र भी टैंक में उतर गए. जहरीली गैस के कारण सभी छात्र अंदर ही अचेत हो गए, जिससे पूरे गुरुकुल परिसर में अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी छात्रों को टैंक से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

चार छात्रों की हो गई मौत
हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद 4 छात्रों को मृत घोषित कर दिया. मृतक छात्रों की पहचान एमपी के जबलपुर के रहने वाला 20 वर्षीय मनु कटारे, एमपी के 18 वर्षीय देवांश, मेरठ के रहने वाले 17 वर्षीय विशु और प्रयागराज निवासी 17 वर्षीय आर्यन पांडे के रूप में हुई है. वहीं एक 18 वर्षीय छात्र रुद्राक्ष की स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अन्य छात्रों व प्रत्यक्षदर्शियों से हादसे की जानकारी ली.

हादसे की वजहों की हो रही जांच
उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में बने करीब 12 फीट गहरे सबमर्सिबल टैंक की सफाई के दौरान संभवत जहरीली गैस के असर से 4 छात्रों की मृत्यु हुई है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ और गुरुकुल का संचालन कौन कर रहा था. मुख्यमंत्री ने भी इस दर्दनाक घटना का तत्काल संज्ञान लिया है. प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया गया है.

परिजनों को हादसे की दी गई जानकारी
उधर एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि परिसर में सीसीटीवी लगे हुए हैं उनकी भी जांच पड़ताल की जाएगी. परिजनों को सूचना दे दी गई है. सभी को मोर्चरी भिजवा दिया गया है. पोस्टमार्टम के साथ ही जो भी परिजन तहरीर देंगे उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Location :

Mathura,Uttar Pradesh

First Published :

October 07, 2026, 05:56 IST





Source link

Post Views: 9
Previous Post

मिस वर्ल्ड का ताज पहनने के बाद बॉलीवुड से बनाई दूरी, दादी से खास रहा रिश्ता, अब किस हाल में हैं युक्ता मुखी?

Next Post

Drishyam 3 First Tuesday: ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर चक्रव्यूह, मंगलमय साबित हुआ पहला मंगलवार, 5 दिन में 340 Cr पार पहुंचा ग्लोबल आंकड़ा

Next Post
Drishyam 3 First Tuesday: ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर चक्रव्यूह, मंगलमय साबित हुआ पहला मंगलवार, 5 दिन में 340 Cr पार पहुंचा ग्लोबल आंकड़ा

Drishyam 3 First Tuesday: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर चक्रव्यूह, मंगलमय साबित हुआ पहला मंगलवार, 5 दिन में 340 Cr पार पहुंचा ग्लोबल आंकड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement