• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. होटल पर नाश्ता नहीं कराने से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सिंदूर घोलकर पी लिया

JK Gupta by JK Gupta
October 6, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..


रासपहरी गांव में मंगलवार को पति से नाराज एक 18 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर सिंदूर घोलकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, रासपहरी गांव निवासी दूबे सिंह मंगलवार को अपनी पत्नी अनिता के साथ आश्रम मोड़ स्थित साप्ताहिक बाजार गए थे। बाजार में अनिता ने पति से समोसा खिलाने की इच्छा जताई, लेकिन पति ने समोसा खिलाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नाराजगी हो गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि बाजार से घर लौटने के बाद अनिता ने कथित तौर पर सिंदूर घोलकर पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में सीएचसी म्योरपुर ले जाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया और निगरानी में रखा है। घटना को लेकर परिवार में चिंता का माहौल है। सिंदूर पीने के कारण उसकी तबीयत पर कितना असर पड़ा है, इसकी चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी उपचार के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Post Views: 3
Previous Post

Delhi NCR Earthquake | Earthquake Today: दिल्ली-एनसीआर में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.4 की तीव्रता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.