• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

लखनऊ एयरपोर्ट के पीछे श्रमिक कैंप में भीषण आग, दो मजदूर घायल, 9 दमकल गाड़ियों ने 40 मिनट में पाया काबू

Admin by Admin
October 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
लखनऊ एयरपोर्ट के पीछे श्रमिक कैंप में भीषण आग, दो मजदूर घायल, 9 दमकल गाड़ियों ने 40 मिनट में पाया काबू


Last Updated:October 06, 2026, 09:22 IST

Lucknow Fire News : लखनऊ एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह लेबर कैंप में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें उठते देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

लखनऊ एयरपोर्ट के पीछे श्रमिक कैंप में लगी भीषण आग, दो मजदूर घायलZoom

लखनऊ एयरपोर्ट के पीछे श्रमिकों की डॉरमेट्री में लगी आग.

लखनऊ : लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पीछे बनी श्रमिकों की डॉरमेट्री में मंगलवार को अचानक आग लग गई. आग लगने से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मी और सरोजनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची. दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं.

बताया जा रहा है कि किचन के बाहर सिलेंडर पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया.

दरअसल, लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पीछे बने श्रमिक कैंप की बैरक नंबर-9 में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय आग लग गई. देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला अस्थायी संरचना को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. आग बुझाने के दौरान कैंप में रखे दो गैस सिलेंडरों में भी विस्फोट हो गया.

सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं. आग बुझाने के लिए कुल 9 फायर टेंडर और 22 हजार लीटर क्षमता वाला वॉटर बाउजर लगाया गया. दमकल कर्मियों ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे के दौरान पहली मंजिल से बाहर निकलते समय एक मजदूर ने नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया. वहीं, खाना बना रहे एक अन्य मजदूर के पैर में भी चोट लगी. हादसे में कुल दो मजदूर घायल हुए हैं. हालांकि, आग की चपेट में आने से किसी के झुलसने की सूचना नहीं है. आग इतनी भीषण थी कि तीन मंजिला अस्थायी निर्माण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है. फिलहाल आग लगने के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. आग की घटना के वीडियो सामने आए हैं. देखा जा सकता है कि दूर-दूर तक आग की लपटें दिख रही हैं.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 06, 2026, 09:22 IST



Source link

Post Views: 22
Previous Post

Test

Next Post

फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर, ‘X’ पर दी सफाई, CJP-अभिजीत दिपके की आलोचना वाले दावों को बताया झूठ

Next Post
फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर, ‘X’ पर दी सफाई, CJP-अभिजीत दिपके की आलोचना वाले दावों को बताया झूठ

फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर, 'X' पर दी सफाई, CJP-अभिजीत दिपके की आलोचना वाले दावों को बताया झूठ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement