• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. डीएम ने गांव में किया फोन; पूछा “हर घर नल” योजना का आता है पानी!

JK Gupta by JK Gupta
October 6, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस


— अनियमित पेयजल आपूर्ति पर सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश


Sonbhadra। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर को नल से जल’ योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने योजना के तहत ग्राम पंचायतों में की जा रही पेयजल आपूर्ति की जमीनी हकीकत स्वयं जानने के लिए संबंधित ग्राम प्रधानों एवं ग्रामवासियों से मोबाइल फोन के माध्यम से सीधे वार्ता कर फीडबैक लिया।

जिलाधिकारी ने लोढ़ी, बभनौली, पसही कला, तेंदुहार, अदलगंज, लोहरा, सोनबरसा सहित संबंधित ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के माध्यम से की जा रही पेयजल आपूर्ति की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कई ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों द्वारा नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की गई।

ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पटवध समूह पेयजल योजना से संबंधित कंपनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित पेयजल योजना के सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनहित से सीधे जुड़ी जल जीवन मिशन योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ग्रामीणों को नियमित एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि पटवध समूह पेयजल योजना से संबंधित ग्रामों में ‘हर घर नल’ योजना के अंतर्गत की जा रही पेयजल आपूर्ति की टीम गठित कर जांच कराई जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि टीम का गठन दो दिवस के भीतर सुनिश्चित करते हुए जांच कराई जाए तथा पांच दिवस के अंदर जांच की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित ग्रामों में पाइपलाइन, कनेक्शन, पानी की उपलब्धता एवं नियमित आपूर्ति की वास्तविक स्थिति क्या है।

योजना का लाभ पात्र ग्रामीणों तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं नियमित पेयजल पहुंचाना है। इसलिए योजना के संचालन एवं पेयजल आपूर्ति की नियमित निगरानी करते हुए ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जल जीवन मिशन से जुड़े कंपनी के प्रतिनिधि, अधिशासी अभियंता सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Views: 18
Previous Post

साल 2026 का पॉपुलर लव सॉन्ग, अरिजीत सिंह ने दी आवाज, रोमांस से भरपूर हैं इरशाद कामिल के बोल

Next Post

Test

Next Post

Test

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement