• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Lucknow Traffic | IndvsWIt20 match | Ekana Stadium

Admin by Admin
October 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Lucknow Traffic | IndvsWIt20 match | Ekana Stadium


लखनऊ: राजधानी लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 6 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबला खेला जाना है. मैच के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम की समस्या से निपटने के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट (यातायात) ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है. यह व्यवस्था मंगलवार दोपहर 3:00 बजे से मैच खत्म होने और यातायात सामान्य होने तक प्रभावी रहेगी.

कमता शहीद पथ तिराहा (अयोध्या रोड): कमता से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर, रायबरेली या कानपुर रोड की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा. ये गाड़ियां कमता तिराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, समतामूलक, लालबत्ती, करियप्पा, तेलीबाग, बाराबिरवा या किसान पथ होकर जाएंगे.

इकाना स्टेडियम

देखें पूरा रूट

कानपुर रोड तिराहा: शहीद पथ कानपुर रोड तिराहे से सुल्तानपुर, रायबरेली और अयोध्या रोड की ओर जाने वाला ट्रैफिक बाराबिरवा, बंगलाबाजार, तेलीबाग, करियप्पा, लालबत्ती, 1090 चौराहा या दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर गुजरेगा.

सुल्तानपुर रोड: सुल्तानपुर से अहिमामऊ की तरफ भारी व कामर्शियल गाड़ियों  का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इन गाड़ियों को कबीरपुर तिराहा से किसान पथ की ओर भेजा जाएगा.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमूल तिराहा व उतरेठिया अंडरपास: अमूल तिराहा से अहिमामऊ की ओर जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर लूलू मॉल कटिंग से शहीद पथ पर भेजा जाएगा. वहीं, उतरेठिया अंडरपास से रायबरेली/कैंट रोड के बड़े गाड़ी मोहनलालगंज या तेलीबाग/किसान पथ होकर निकलेंगे.

हुसड़िया व लालबत्ती चौराहा: हुसड़िया अंडरपास से अहिमामऊ/कानपुर रोड की तरफ जाने वाले गाड़ी शहर के रास्ते 1090 चौराहा होकर जाएंगे. लालबत्ती चौराहे से आने वाले भारी गाड़ी करियप्पा, तेलीबाग या बंगलाबाजार होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे.

अहिमामऊ और पलासियो के आसपास विशेष पाबंदियां

सीएमएस मोड़ से अहिमामऊ अंडरपास की ओर जाने वाला ट्रैफिक रूट बंद रहेगा और गाड़ी बाएं अंसल होते हुए जाएंगे. कमता शहीद पथ से अहिमामऊ पर यू-टर्न लेकर कैंट या गोमतीनगर जाने वाले गाड़ी दोपहर 2 बजे के बाद यू-टर्न नहीं ले सकेंगे; उन्हें मेदांता अस्पताल से आगे जाकर यू-टर्न लेना होगा. इसके अलावा, अहिमामऊ से पलासियो मॉल की तरफ सीधा ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. यह गाड़ी एचसीएल तिराहा, संस्कृत तिराहा और ओवरहेड गोलचक्कर होकर गुजरेंगे.

पार्किंग व्यवस्था और आम जनता के लिए अपील

स्टेडियम में पास धारक बड़े गाड़ी अहिमामऊ से एचसीएल होकर वाटर टैंक तिराहा होते हुए पलासियो पार्किंग में पार्क होंगे. बिना पास वाले गाड़ियों को पहले पलासियो मॉल और फिर वाटर टैंक से एचसीएल के बीच पार्क कराया जाएगा. दोपहिया गाड़ियों की पार्किंग पलासियो मॉल के पीछे बनाई गई है. शहीद पथ और सर्विस लेन पर ऑटो, ई-रिक्शा और अवैध कैब का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा तथा अहिमामऊ के 500 मीटर दायरे में सवारी बैठाने या उतारने पर सख्त रोक रहेगी.

हेल्प लाइन नंबर
यातायात पुलिस ने आम गाड़ी ड्राइवरों से अपील की है कि मैच के समय असुविधा से बचने के लिए अर्जुनगंज/कैंट या किसान पथ जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. किसी भी प्रकार की असुविधा या पूछताछ के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है.



Source link

Post Views: 4
Previous Post

हॉरर कॉमेडी नहीं, सिर्फ हॉरर, ‘418’ का ट्रेलर देख रातभर नहीं आएगी नींद

Next Post

हॉरर कॉमेडी नहीं सिर्फ खौफ का खेल, ‘418’ का ट्रेलर देख उड़ जाएगी रातों की नींद, रोंगटे खड़े करने वाला हर 1 सीन

Next Post
हॉरर कॉमेडी नहीं सिर्फ खौफ का खेल, ‘418’ का ट्रेलर देख उड़ जाएगी रातों की नींद, रोंगटे खड़े करने वाला हर 1 सीन

हॉरर कॉमेडी नहीं सिर्फ खौफ का खेल, '418' का ट्रेलर देख उड़ जाएगी रातों की नींद, रोंगटे खड़े करने वाला हर 1 सीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.