• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. डीएम ने जरूरतमंदों को सौंपी ट्राई साइकिल व मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, चेहरे पर दिखी खुशी

JK Gupta by JK Gupta
October 5, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


— जनसुनवाई बनी उम्मीद का सहारा, दिव्यांगजनों को मिली आत्मनिर्भरता की राह


Sonbhadra। जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांगजनों के लिए सोमवार का दिन नई उम्मीद और खुशी लेकर आया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संवेदनशीलता के साथ उनकी आवश्यकता को समझते हुए मौके पर ही उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराए। ट्राई साइकिल और मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से दोनों दिव्यांगजनों के लिए आवागमन सुगम होने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जनसुनवाई में ग्राम घुवास खुर्द, रॉबर्ट्सगंज निवासी मुन्ना लाल सोनी पुत्र श्री विश्वनाथ सोनी, जो एक पैर से दिव्यांग हैं, को जिलाधिकारी ने ट्राई साइकिल प्रदान की। ट्राई साइकिल प्राप्त कर उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। इससे उन्हें दैनिक कार्यों एवं आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं वार्ड नंबर-23, नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज निवासी अभय केसरी पुत्र श्री अशोक कुमार, जो दोनों पैरों से 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं, को जिलाधिकारी ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की।

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से उनके आवागमन में सहूलियत के साथ स्वतंत्र रूप से आने-जाने की क्षमता भी बढ़ेगी। दोनों लाभार्थियों ने सहायक उपकरण प्राप्त होने पर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके लिए यह सहायता केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन को अधिक सहज बनाने और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने का माध्यम बनी ।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि जनसुनवाई में प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनना तथा पात्र व्यक्ति को समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए।

Post Views: 5
Previous Post

‘2009 जैसा हमला फिर हो सकता है…’ IAS रिंकू सिंह राही ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी; सुरक्षा न मिलने पर हड़कंप

Next Post

सोनभद्र. शुद्ध सरसों तेल, रागी उत्पाद और शहद की बिक्री को मिलेगा बड़ा बाजार

Next Post

सोनभद्र. शुद्ध सरसों तेल, रागी उत्पाद और शहद की बिक्री को मिलेगा बड़ा बाजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.